Hanuman Chalisa

यूपी में अब हनुमानजी के जाति प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन किया

अवनीश कुमार
शुक्रवार, 7 दिसंबर 2018 (21:28 IST)
वाराणसी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी भगवान हनुमानजी को लेकर एक बार फिर से सियासत गरमा गई है और भगवान हनुमानजी पर अपना अधिकार बताते हुए वाराणसी में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की ओर से शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के दल ने जिला प्रशासन और भगवान हनुमान जी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर आवेदन किया है।
 
 
आवेदन के लिए फॉर्म में सबसे ऊपर नाम के कॉलम में हनुमान जी उर्फ बजरंगबली लिखा हुआ है और पिता का नाम महाराज केसरी व माता के नाम की अंजनी देवी लिखा हुआ है और मकान नंबर के स्थान पर लिखा है संकट मोचन मंदिर साकेत नगर कॉलोनी रोड पुलिस चौकी के पास थाना लंका तहसील सदर और जिले का नाम वाराणसी लिखा है।
जाति के कॉलम में साफ तौर पर दलित लिखा है। प्रमाण पत्र क्यों जारी कराया जा रहा है इसको लेकर लिखा है कि आरक्षण हेतु। आवेदन रिसीव कराने के बाद सभी कार्यकर्ताओं का कहना था कि भाजपा जाति की राजनीति कर रही है। अब उसको जवाब हम लोग उसके अंदाज में दिया जाएगा।
 
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव प्रचार के दौरान बजरंगबली का दलित बताते हुए उनका गोत्र वनवासी बताया था। इस बयान के बाद से विपक्षी पार्टियों समेत कई दलित संगठन हमलावर हैं वहीं प्रदेश के दलित संगठनों की मांग है कि बजरंगबली दलित हैं तो उन पर पहला हक उनका है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

कागज पर बढ़ रही हरियाली, जमीन पर उजड़ रहे जंगल: दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में भारत क्यों बना नंबर-1?

योगी सरकार ने पेंशन राशि 2500 से बढ़ाकर 3000 रुपए प्रतिमाह की

सास के अंतिम संस्कार में गोंडा आया था दीपक, सरयू में हाथ धोते ही मगरमच्छ ने किया शिकार

सीनेट में ट्रंप को बड़ा झटका, हमले की धमकी पर ईरान से भी मिला करारा जवाब

सिर्फ 4 दिन पुरानी 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने इंस्टाग्राम पर BJP को कैसे छोड़ दिया पीछे?

अगला लेख