Hanuman Chalisa

बालासाहेब ठाकरे पुण्यतिथि : 13 का अंक बहुत प्रिय था Bal Thackeray को.....

Webdunia
देश में कई लोग 13 नंबर को अशुभ मानते हैं लेकिन बाल ठाकरे Bal Thackeray के लिए यह उनकी पसंदीदा संख्या थी। ठाकरे जी का 86 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनकी शादी 13 जून 1948 को हुई थी और उन्होंने साप्ताहिक कार्टून पत्रिका ‘‘मार्मिक’’ की शुरूआत 13 अगस्त 1960 को की थी।
 
बाल ठाकरेBal Thackeray  के संबंध में यह जानकारी एक आने वाली किताब ‘बाल ठाकरे : राइज ऑफ शिव सेना’ में दी गई है। मुंबई के पत्रकार वैभव पुरंदरे इसके लेखक हैं।
 
बाल ठाकरे हालांकि अंक शास्त्र में भरोसा नहीं करते थे लेकिन वह ऐसी संख्या पसंद करते थे जिसका जोड़ नौ आता हो। संयोग की बात है कि उनका निधन दोपहर बाद 3 बजकर 33 मिनट पर हुआ। इस संख्या का जोड़ भी नौ आता है। इस किताब में उस घटना का जिक्र किया गया है जब ठाकरे ने एक मराठी अखबार की नौकरी तीन बार छोड़ी थी, जहां वह काटूर्निस्ट के तौर पर काम करते थे। पहली बार उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी क्योंकि उन्हें बैठने के लिए जो सीट दी गई थी, वह टेलीफोन के पास थी। टेलीफोन के लगातार बजते रहने से उनका ध्यान भंग होता था।
 
दूसरी बार उन्होंने तब नौकरी छोड़ दी थी जब अभिव्यक्ति की उनकी स्वतंत्रता पर ‘रोक लग’ गई थी। एसके पाटिल और मीनू मसानी जैसे ‘बड़े लोगों’ का कार्टून बनाने से उन्हें मना कर दिया गया था। उन दिनों कांग्रेस नेता पाटिल मुंबई के सर्वाधिक प्रभावशाली नेता में से थे।
 
तीसरी बार ठाकरे ने उस समय नौकरी छोड़ी, जब अखबार के अन्य पत्रकारों के साथ मिलकर उन्होंने एक दैनिक शुरू करने का फैसला किया। पुस्तक में ठाकरे की विभिन्न पसंदों का भी जिक्र किया गया है। उन्हें ठंडी बीयर पसंद नहीं थी हालांकि सिगार के वह शौकीन थे।
 
जब शरद पवार उन्हें देखने अस्पताल गए थे तो ठाकरे ने अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में उनसे कहा था, ‘मेरी प्रेमिका मेरी साथ नहीं है।’ इस प्रेमिका से उनका मतलब सिगार से था। बीमारी के कारण ठाकरे को धूम्रपान करने से मना कर दिया गया था।
 
हिन्दुत्व की बात करने वाले ठाकरे को अपने मुस्लिम डॉक्टर जलील पारकर में पूरा भरोसा था। पुस्तक के अनुसार, डॉ. पारकर कहते हैं कि Bal Thackeray काफी दयालु व्यक्ति थे और जीवन से भरपूर ठाकरे को प्रकृति से विशेष प्रेम था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

नवीनतम

यूपी में पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत सोलर दीदियों को नियुक्ति पत्र एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबर, 8वें वेतन की तैयारी में सरकार, जानिए कितना बढ़ेगा एरियर?

ममता बनर्जी के लिए यूसुफ पठान का इस्तीफा मांगने गए थे सौरव गांगुली? दादा की चिट्ठी ने खोला राज

गुजरात गृह विभाग का बड़ा फैसला, IPS जीएस मलिक बने राज्य के नए DGP

UN में पा‍किस्‍तान को भारत का करारा जवाब, कहा- कश्‍मीर हमारा अभिन्न हिस्सा...

अगला लेख