भगवंत मान आज देंगे संसद की सदस्यता से इस्तीफा, 16 मार्च को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Webdunia
सोमवार, 14 मार्च 2022 (10:58 IST)
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता भगवंत मान ने कहा कि वे आज संसद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। मान संगरूर लोकसभा क्षेत्र से 2 बार के सांसद हैं।

मान ने ट्वीट किया, मैं आज दिल्ली जाकर संगरूर के सांसद पद से इस्तीफा दे रहा हूं। संगरूर के लोगों ने इतने साल मुझे बहुत प्यार दिया। इसके लिए बहुत धन्यवाद। अब मुझे पूरे पंजाब की सेवा करने का मौका मिला है। मैं संगरूर के लोगों से वादा करता हूं कि कुछ ही महीनों में उनकी आवाज लोकसभा में फिर से गूंजेगी।

‘आप’ के 48 वर्षीय नेता मान 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह नवांशहर जिले में स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के मूल गांव खटकड़ कलां में आयोजित होगा। आप ने पंजाब विधानसभा चुनाव में 117 में से 92 सीट पर जीत हासिल की है। मान धुरी विधानसभा सीट से चुनाव जीतने में कामयाब रहे।

उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी दलवीर सिंह गोल्डी को 58,206 मतों से हराया। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मान ने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए अमृतसर में रविवार को रोड शो किया था।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Record High: सोने की कीमत में धुआंधार तेजी, 1650 रुपए उछलकर 1 लाख के करीब पहुंचा, अब कितने हो गए दाम?

National Herald case : चिदंबरम ने सोनिया गांधी और राहुल का किया बचाव, बोले- इस राजनीतिक हमले को कांग्रेस करेगी नाकाम

UP में 8 साल से 73 लैपटॉप की निगरानी कर रहे हैं 2 कांस्टेबल, दिया जा चुका है 54 लाख रुपए वेतन

क्या है Karnataka Ex DGP ओमप्रकाश हत्याकांड का सच, कौन करता था किसको टार्चर, बेरहमी से कत्ल का क्या है राज

Oppo K13 5G : 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, फीचर्स मचा देंगे तहलका

सभी देखें

नवीनतम

देश को बदनाम कर चुनाव नहीं जीता जा सकता, राहुल गांधी को CM फडणवीस ने दी ये सलाह

बेंगलुरु में DRDO विंग कमांडर आदित्य बोस पर हमला

TMC के 10 नेताओं को कोर्ट ने भेजा समन, लिस्ट में डेरेक ओ'ब्रायन और सागरिका घोष भी, पढ़िए क्या है मामला

विज्ञान मंथन यात्रा विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगी : मोहन यादव

PM मोदी से मिले अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

अगला लेख