भय्यू महाराज की खुदकुशी को लेकर रहस्य गहराया...

Webdunia
गुरुवार, 14 जून 2018 (13:25 IST)
इंदौर। आध्यात्मिक गुरु भय्यू महाराज की आत्महत्या को लेकर नए-नए सवाल सामने आ रहे हैं। आत्महत्या से पहले महाराज द्वारा लिखे सुसाइड नोट्‍स और उनमें उपयोग कागजों को लेकर सवाल उठ रहे हैं, वहीं भय्यू महाराज के अनुयायी भी चाहते हैं कि इस रहस्य से पर्दा जल्द से जल्द उठना चाहिए। 
 
गौरतलब है कि महाराज के पहले सुसाइड नोट में उन्होंने उल्लेख किया था कि मैं बहुत तनाव में दुनिया छोड़ रहा हूं, जबकि दूसरे नोट में उन्होंने अपनी और ट्रस्ट की संपत्ति के लिए विनायक नामक अपने एक सेवक को नामित किया था। विनायक लंबे समय से महाराज से जुड़ा हुआ है। 
दअरसल, सवाल इसलिए भी उठना स्वाभाविक है क्योंकि भय्यू महाराज ने जिन डायरियों का सुसाइड नोट के लिए उपयोग किया है, वे दोनों ही अलग-अलग हैं। मीडिया रिपोर्ट्‍स के मुताबिक महाराज का जो सुसाइड नोट पहले आया था वह खड़ा यानी  वर्टिकल (Vertical) आकार का है जबकि दूसरा पन्ना आड़ा यानी हॉरिजेंटल Horizontal) आकार का है। दूसरे वाले नोट में महाराज के हस्ताक्षर भी नहीं हैं, जबकि पहले वाले में उन्होंने हस्ताक्षर किए हैं। 
 
दोनों ही पन्नों में अलग-अलग स्याही (पेन) का उपयोग किया गया है। दोनों की ही लिखावट में भी अंतर दिखता है। सवाल यह भी है कि जब भय्यू महाराज ने आत्महत्या का मन बना लिया था और डायरी में खुदकुशी का कारण तनाव लिखा था तो उत्तराधिकार की बात लिखते समय उन्होंने अलग डायरी का उपयोग क्यों किया? वह भी तब जबकि उनकी मन:स्थिति पूरी तरह ठीक नहीं थी।
गौरतलब है कि प्रथम दृष्टया भय्यू महाराज की आत्महत्या की पीछे परिवारिक कलह ही सामने आई है, लेकिन अलग-अलग सुसाइड नोट्‍स ने नए रहस्यों को जरूर जन्म दे दिया है। हालांकि सच्चाई कुछ भी हो सकती है।

हकीकत तो विस्तृत जांच के बाद ही सामने आ पाएगी, लेकिन लोगों के मन में सवाल तो उठ ही रहे हैं। इस बीच, महाराज के अनुयायियों की भी यही इच्छा है कि उनकी खुदकुशी के  रहस्य से पर्दा जरूर उठना चाहिए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Lok Sabha Elections : मतदान के आंकड़े 48 घंटे के भीतर जारी करने की मांग, Supreme Court ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब

प्रधानमंत्री मोदी लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं : अरविंद केजरीवाल

कांग्रेस का माओवादी घोषणा पत्र लागू हुआ तो भारत दिवालिया हो जाएगा : प्रधानमंत्री मोदी

बिभव ने स्वाति मालीवाल के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, लगाया यह आरोप...

वैवाहिक बलात्कार : नए कानून को लेकर याचिका पर SC ने केंद्र से मांगा जवाब

अगला लेख