Hanuman Chalisa

छपरा से चुनाव, मुंबई से दबाव, भोजपुरी अभिनेता खेसारी को बंगले का अवैध निर्माण तोड़ने का नोटिस

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 6 नवंबर 2025 (12:52 IST)
RJD candidate from Chhapra Khesari Lal Yadav: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के टिकट पर छपरा से विधानसभा चुनाव लड़ रहे भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मीरा भायंदर महानगर पालिका ने अवैध निर्माण को लेकर खेसारी को नोटिस भेजा और बंगले का अवैध हिस्सा गिराने की बात कही है। खेसारी का मीरा रोड पर बंगला है, जहां उनका स्टूडियो भी है।
 
जानकारी के मुताबिक मीरा भायंदर महानगर पालिका ने खेसारी यादव को नोटिस भेजकर अवैध निर्माण हटाने के लिए कहा है। नोटिस के मुताबिक यदि खेसारी इसे खुद नहीं हटाएंगे तो महानगर पालिका इसे तोड़ने की कार्रवाई करेगी। तोड़ने का खर्च भी महानगर पालिका यादव से वसूल करेगी। 
 
और क्या लिखा है नोटिस में : खेसारी को यह नोटिस 3 नवंबर को भेजा गया था। इस नोटिस में लिखा गया है कि मीरा रोड पर जुन्या पेट्रोल पंप के पास स्थित शत्रुघ्न कुमार यादव उर्फ खेसारी लाल यादव के बंगले में निर्माण के नियमों का उल्लंघन किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि बंगले के बाहर लोहे के एंगल और शेड की मदद से भूतल, पहली मंजिल और दूसरी मंजिल पर अनधिकृत निर्माण किया गया है। खेसारी का असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है। 
 
उल्लेखनीय है कि खेसारी बिहार की छपरा सीट पर राजद के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले वह अपनी पत्नी को छपरा से चुनाव लड़ाना चाहते थे, लेकिन पत्नी चंदा देवी के इंकार के बात खेसारी खुद चुनाव मैदान में कूद गए। उन्हें पहली सफलता भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली थी। साल 2012 में आई उनकी पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' थी।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल का जय शाह पर तीखा सवाल, Amit Shah भी तिलमिला जाएंगे, ट्रोल भी हुए गांधी

राष्‍ट्रपति ट्रंप का नया फरमान, ये लोग नहीं आ सकते अमेरिका, रद्द हो सकता है वीजा

ममता कुलकर्णी की तर्ज पर बोली प्रेमिका, भरो... मांग मेरी भरो, परेशान प्रेमी ने नदी में कूदकर जान दी

Jio की 5G टेक्नोलॉजी दुनियाभर में बढ़ाएगी 'मेड इन इंडिया' की धमक

लालटेन की केरोसिन बेचकर बिहार में अंधेरा करने वाले अब राशन हजम करने की तैयारी में

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली एयरपोर्ट पर ATC सिस्टम में खराबी से 800 उड़ानें प्रभावित, अब ऑपरेशन सामान्य

राष्‍ट्रपति ट्रंप का नया फरमान, ये लोग नहीं आ सकते अमेरिका, रद्द हो सकता है वीजा

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर जौनपुर ने मारी बाजी

लालटेन की केरोसिन बेचकर बिहार में अंधेरा करने वाले अब राशन हजम करने की तैयारी में : योगी

भारत की आजादी का अमर मंत्र बन गया था वन्दे मातरम : योगी

अगला लेख