गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा हादसा, 3 मंजिला इमारत गिरने से मचा हड़कंप

Webdunia
गुरुवार, 11 मई 2023 (23:39 IST)
Gujarat News : गुजरात के अहमदाबाद के वेजलपुर इलाके में गुरुवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक 3 मंजिला इमारत गिर गई। इससे मौके पर हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंच गई है। मलबे में दबे लोगों के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

खबरों के अनुसार, पुलिस और दमकल कर्मियों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है। बिल्डिंग के मलबे में चार लोग दबे हुए हैं। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अब तक कुल 26 लोगों को रेस्‍क्‍यू किया गया है।

अग्निशमन अधिकारी जयेश खड़िया के अनुसार, घटनास्थल पर हमारे पहुंचने से पहले ही 23 लोग सुरक्षित निकल चुके थे और फंसे 3 लोगों को हमने निकाला है। आशंका जताई जा रही है कि चार से पांच लोग मलबे में दब गए हैं।

अहमदाबाद में सितंबर 2022 में भी ऐसा ही एक हादसा हुआ था था, उस दौरान एक निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरने से 7 मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ था।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख