फडणवीस का बड़ा बयान, BJP भविष्य में महाराष्ट्र में अपने बलबूते सरकार बनाएगी

Webdunia
सोमवार, 21 दिसंबर 2020 (18:15 IST)
मुंबई। भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि आने वाले समय में कई नेता उनकी पार्टी में शामिल होंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि पार्टी महाराष्ट्र में भविष्य में अपने बलबूते सरकार बनाए। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की राज्य इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल के उस बयान के मद्देनजर फडणवीस की यह प्रतिक्रिया सामने आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल होने के लिए भाजपा के 10 विधायक संपर्क में थे।
ALSO READ: एक्सप्लेनर: 'भाजपा' सोनार बांग्ला का ब्लू प्रिंट कैसे तैयार कर रहे अमित शाह ?
फडणवीस ने यह टिप्पणी उस कार्यक्रम में की, जहां नासिक से शिवसेना के पूर्व विधायक बालासाहेब सानप भाजपा में शामिल हुए। फडणवीस ने हालांकि कहा कि पार्टियों द्वारा इस तरह के दावे यह सुनिश्चित करने के वास्ते किए जा रहे हैं कि नाखुश विधायक शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा वाले सत्तारूढ़ गठबंधन को नहीं छोड़ें।
ALSO READ: बंगाल में भाजपा की सुनामी, विजयवर्गीय का प्रशांत किशोर पर पलटवार
उन्होंने दावा कि महा विकास आघाड़ी (एमवीए) एकसाथ मिलकर चुनाव लड़ती है तो इससे उसके घटक दलों के लिए राजनीतिक आधार कमजोर हो जाएगा और इसका फायदा भाजपा को ही होगा। फडणवीस ने कहा कि पार्टियों (एमवीए घटक दलों) ने हमें अपने बल पर (महाराष्ट्र में) अपनी ताकत बढ़ाने का मौका दिया है और हमें एक ऐसी पार्टी बनानी होगी, जो अपने दम पर सरकार बनाएगी।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी विधायक एकजुट हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी में शामिल होने वाले लोग परिपक्व और राजनीति को समझते हैं और वे जानते हैं कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी या संप्रग देश का भविष्य नहीं हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें इस बात का अंदाजा है कि इस देश का वर्तमान और भविष्य दोनों (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए, ब्रिक्स में बोले PM मोदी

उज्जैन में मुहर्रम के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

9 जुलाई से पहले भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर गेंद वाशिंगटन के पाले में

Maharashtra : भाषा विवाद में कूदे दिनेश निरहुआ, ठाकरे बंधुओं को दी यह चेतावनी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

अगला लेख