Hanuman Chalisa

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, जैश का टॉप कमांडर ढेर

Webdunia
बुधवार, 13 अक्टूबर 2021 (15:58 IST)
पुलवामा। आज बुधवार को सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के साथ दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में चल रही मुठभेड़ में जैश के एक टॉप कमांडर को मार गिराया गया है। कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने बताया कि मारा गया आतंकी जैश का बड़ा कमांडर शम सोफी है।

ALSO READ: भारत ने अफगानिस्तान में मानवीय मदद की वकालत की, लेकिन आतंकवाद पर नसीहत भी दी
 
एक अधिकारी के अनुसार आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम, सेना की 42 आरआर और सीआरपीएफ 180 बीएन की संयुक्त टीम ने वाग्गड इलाके के तलवानी मोहल्ला में तलाशी अभियान शुरू किया।

ALSO READ: फर्जी पहचान पत्र पर 10 साल से दिल्ली में रह रहा था पाकिस्तानी आतंकवादी अशरफ
 
सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने संदिग्ध स्थान की तलाशी तेज की तो छिपे हुए आतंकवादियों ने पार्टी पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक अज्ञात आतंकवादी को ढेर कर दिया गया। बाद में कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी कि मारा गया आतंकी जैश का कमांडर शम सोफी है। अभी सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है और कई जगहों पर तेज तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

बीजिंग एयरपोर्ट पर चीनी सैनिक का अद्भुत अनुशासन, एयरफोर्स वन की तेज गर्जना के बीच भी नहीं हिला जवान

गुरुदेव के 70वें जन्मोत्सव पर वैश्विक शांति का संदेश, 182 देशों के करोड़ों लोगों ने किया सामूहिक ध्यान

CM योगी का मंत्रियों को बड़ा संदेश, सप्ताह में एक दिन करें पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल, विदेश यात्राओं पर भी रोक की अपील

अगला लेख