Hanuman Chalisa

बिहार में कांग्रेस टूट की कगार पर, राहुल से विधायकों ने मिलने से किया इनकार

Webdunia
शुक्रवार, 8 सितम्बर 2017 (11:30 IST)
पटना। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कई राज्यों में अपना अस्तित्व खोने की राह पर चल पड़ी है। इसी क्रम में बिहार में भी पार्टी अप टूट की कगार पर खड़ी है। हालांकि यहां पार्टी को पिछले चुनानों के मुकाबले बड़ी सफलता मिलती थी। यहां पार्टी के 27 विधायक जीते थे, लेकिन आलाकमान के फैसले के चलते उनमें से कई नाराज बताए जा रहे हैं। इन्‍हीं आशंकाओं के बीच राहुल गांधी ने बिहार के विधायकों से मुलाकात की, लेकिन जहां करीब 10 विधायकों ने उनसे मुलाकात की, तो कुछ विधायक ऐसे भी थे, जिन्‍होंने राहुल से मिलने से ही मना कर दिया।
 
राहुल गांधी ने बिहार के 11 विधायकों से मुलाकात की थी। इन विधायकों ने राहुल से कहा कि पार्टी को  आरजेडी का साथ छोड़ देना चाहिए और अगर ऐसा नहीं हुआ तो पार्टी को लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। लेकिन कांग्रेस की मुसीबतें यहीं खत्‍म नहीं होतीं, पार्टी के छह विधायकों ने दिल्ली आकर राहुल से मिलने से इनकार कर दिया। इन विधायकों का कहना है कि वे बाढ़ से प्रभावित अपने विधानसभा क्षेत्र में व्यस्त हैं।
 
बिहार में कांग्रेस के पास इस समय 27 विधायक हैं। इनमें से 19 विधायक ऐसे हैं जो पार्टी छोड़ना चाहते हैं। कुछ समय पहले इनके एक प्रतिनिधि ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। लेकिन सोनिया ने विधायकों से लालू यादव के साथ मिलकर चलने की नसीहत दे डाली। इस नसीहत का उन पर विपरित प्रभाव पड़ा। 
बिहार कांग्रेस में टूट को लेकर चल रही अटकलों को बल महागठबंधन के बिखराव के बाद मिला। क्‍योंकि बिहार कांग्रेस नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना करने में नरम रवैया अपनाया जा रहा था। साथ ही बिहार में राजद के मंत्रियों को तो बंगला खाली करने का नोटिस तो थमा दिया गया, लेकिन कांग्रेस कोटे के मंत्रियों में से अशोक चौधरी और अवधेश कुमार सिंह से बंगला अब तक खाली नहीं करवाया गया।

अब ऐसी अटकलें लगाई जा रहा है कि कांग्रेस के अधिकतर नेता जेडीयू या भाजपा में जाने की तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि ये नेता आलाकमान के फैसले और व्यवहार से नाखुश हैं। (एजेंसी)

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

अगला लेख