Hanuman Chalisa

भाजपा नेता ने कहा- गौरी लंकेश मेरी बहन जैसी, खिलाफ नहीं लिखती तो जिंदा रहतीं

Webdunia
शुक्रवार, 8 सितम्बर 2017 (11:29 IST)
बेंगलुरु। बेंगलुरु में वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के बाद इस मुद्दे पर लगातार राजनीति हो रही है। अब भाजपा के विधायक ने भी इस मामले से जुड़ा एक बयान दिया है। कर्नाटक के भाजपा नेता और पूर्व मंत्री जीवराज ने कहा कि अगर गौरी लंकेश राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोगों की मौत के जश्न के बारे में न लिखती तो शायद आज वे जिंदा होतीं।
 
भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के दौरान कई आरएसएस कार्यकर्ताओं को मार दिया गया, लेकिन सिद्धारमैया सरकार ने आरोपियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। उन्होंने कहा कि अभी तक 11 संघ परिवार के लोग मारे जा चुके हैं।
 
जीवराज ने कहा कि कांग्रेस राज में हमने संघ के लोगों को मरते हुए देखा जिसके बाद गौरी लंकेश ने भी उनके बारे में लिखा। लेकिन अगर वे इस तरह के लेखों से दूरी बनाए रखतीं तो शायद जीवित होतीं। उन्होंने कहा कि गौरी लंकेश मेरी बहन की तरह हैं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने हमारे (भाजपा और आरएसएस) के खिलाफ लिखा वह गलत था।
 
आपको बता दें कि 4 अज्ञात हमलावरों ने राजराजेश्वरी इलाके में स्थित गौरी के घर के बाहर उन पर काफी करीब से फायरिंग की जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी।
 
गौरी लंकेश साप्ताहिक मैग्जीन 'लंकेश पत्रिके' की संपादक थीं। इसके साथ ही वे अखबारों में कॉलम भी लिखती थीं। टीवी न्यूज चैनल डिबेट्स में भी वे एक्टिविस्ट के तौर पर शामिल होती थीं। लंकेश के दक्षिणपंथी संगठनों से वैचारिक मतभेद थे। (एजेंसी) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

किश्तवाड़ में सेना के कर्नल और 40 जवानों पर FIR, जानिए क्या है मामला?

राज्यसभा के 31 फीसदी सांसद दागी, तीन सांसद अरबपति, सबसे ज्यादा दागी भाजपा में

Weather Update : मध्य प्रदेश पहुंचा मानसून, UP-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

अयोध्या में श्रीराम के नाम पर महाघोटाला, संजय सिंह ने SIT को सौंपे सबूत

अगला लेख