नाबालिग को भेजते थे विधायक के पास, सामने आया काला सच

Webdunia
बुधवार, 24 जुलाई 2019 (16:40 IST)
पटना। बिहार में सेक्स रैकेट के खुलासे के बाद एक सनसनीखेज सच सामने आया है, जिसके मुताबिक एक नाबालिग को विधायक के पास भेजा जाता था। हालांकि यह विधायक कौन है इसका खुलासा नहीं हो पाया है। 
 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार को नाबालिग ने अदालत को बताया कि उसे एक विधायक के पास भेजा जाता था। हालांकि उसने विधायक का नाम नहीं बताया। लड़की ने बताया कि उसे आरा के एक इंजीनियर के घर और होटलों में भी भेजा जाता था।
 
हालांकि इस रैकेट का मास्टर माइंड संजय पासवान अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। गौरतलब है कि भोजपुर पुलिस ने दो दिन पूर्व ही इस रैकेट का भंडाफोड़ किया है। 
 
एक अन्य जानकारी के मुताबिक रैकेट से जुड़ी एक महिला ने बताया कि लड़कियों को पटना में रामलखन पथ स्थित भोजपुर कालोनी में रखा जाता था। वहीं से संजय पासवान उर्फ जीजा के कहने पर लड़कियों को सफेदपोशों के पास भेजा जाता था। महिला ने स्वीकार किया कि लड़की को आरा के इंजीनियर के आवास पर भी भेजा गया था। 

सम्बंधित जानकारी

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

Gold : सोने की ऊंची छलांग, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, चांदी भी 99000 के पार

भगवामय हुआ रामलीला मैदान, रेखा गुप्ता की ताजपोशी में BJP का शक्ति प्रदर्शन

प्रवेश वर्मा हैं दिल्ली कैबिनेट में BJP का जाट चेहरा, केजरीवाल को हराकर किया था बड़ा उलटफेर

Delhi CM Rekha Gupta : रेखा गुप्ता के लिए AAP सरकार छोड़ गई बड़ी चुनौती, कैसे हासिल कर पाएंगी लक्ष्य

लाडकी बहन योजना का किसे मिला सबसे ज्‍यादा लाभ, महाराष्ट्र सरकार ने जारी किए आंकड़े

अगला लेख