Hanuman Chalisa

बाढ़ से बर्बाद हुआ बिहार का यह गांव, पानी में बह गए घर

Webdunia
बुधवार, 24 जुलाई 2019 (00:03 IST)
पटना। बिहार के मधुबनी में स्थित नरुवर गांव बाढ़ की वजह से पूरी तरह बर्बाद हो गया। भारी बारिश की वजह से कई घर पानी में बह गए और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेना पड़ी।
 
सोशल मीडिया पर वायरल हुए 45 सेकंड के एक वीडियो में बाढ़ से तबाही का मंजर साफ नजर आ रहा है। वीडियो में कई घर पानी में ढहे दिखाई दे रहे हैं। यहां बारिश और बाढ़ की वजह से लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया।
 
 
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार वैसे विश्वनाथ और कारबी आंगलोंग जिलों में पानी घटा है लेकिन लखीमपुर और बक्सा में फिर बाढ़ का प्रकोप शुरू हो गया है। प्राधिकरण के बुलेटिन के अनुसार मोरीगांव और गोलाघाट जिलों में सोमवार से दो व्यक्तियों की जान चली गई। 
 
बुलेटिन के अनुसार गोलाघाट जिले के काजीरंगा नेशनल पार्क में 13 जुलाई से मरने वाले जानवरों की संख्या बढ़कर 204 हो गई है, जिनमें 15 गैंडे हैं।

उल्लेखनीय है कि बिहार और असम में बाढ़ की स्थिति अब भी भयावह बनी हुई है। दोनों पूर्वी राज्यों में बाढ़ से करीब 1.11 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं और मरने वालों की संख्या बढ़कर 160 से ज्यादा हो गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

KGBV की बेटियों ने रचा इतिहास, खाकी पहन बढ़ाया यूपी का मान, संघर्ष से सफलता तक की प्रेरक कहानी

अगला लेख