Hanuman Chalisa

बिहार सरकार को 15 साल पुरानी गाड़ी की तरह खत्म कर देना चाहिए, तेजस्वी का नीतीश पर निशाना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 1 मार्च 2025 (20:52 IST)
RJD leader Tejashwi Yadav on Nitish Kumar: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार की भाजपा नीत राजग सरकार की खिल्ली उड़ाते हुए शनिवार को कहा कि दो दशक पुरानी सरकार को ठीक उसी तरह बदलने का समय आ गया है, जैसे राज्य में प्रदूषण फैलाने के कारण 15 साल पुराने वाहनों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है। यादव ने कहा कि बिहार में भाजपा नीत सरकार अब राज्य के लोगों पर ‘बोझ’ बन गई है।
 
यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार की 20 साल पुरानी राजग सरकार अब एक खटारा वाहन में बदल गई है। पूरे बिहार में 15 साल से अधिक पुराने वाहनों पर प्रतिबंध है क्योंकि वे बहुत ज्यादा धुआं छोड़ते हैं, प्रदूषण बढ़ाते हैं और जनता के लिए हानिकारक हैं। इसलिए 20 साल पुरानी खटारा राजग सरकार को राज्य में काम करने की अनुमति क्यों दी जानी चाहिए? यह सरकार बिहार के लोगों पर बोझ बन गई है... इसे बदलना होगा।
 
20 साल पुरानी कमजोर सरकार : विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि इसलिए, 20 साल पुरानी कमजोर राजग सरकार को राज्य में काम करने की अनुमति क्यों दी जानी चाहिए? यह सरकार बिहार के लोगों पर बोझ बन गई है... इसे बदला जाना चाहिए। यादव ने दावा किया कि पिछले 20 वर्षों में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य में ‘गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध और पलायन का घातक प्रदूषण’ फैलाया है।
 
तेजस्वी ने कहा कि नीतीश-भाजपा सरकार ने 20 वर्षों में दो पीढ़ियों का जीवन बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं ने ठान लिया है कि अब 20 साल पुरानी खटारा, जर्जर, बीमार और थकी हुई अविश्वसनीय नीतीश-राजग सरकार को हटाकर एक नई सोच, नए नजरिए, नए जोश और नई दिशा वाली युवा और नौकरी-रोजगार एवं विकास कार्यों को समर्पित विश्वसनीय जुनूनी सरकार को लाना है तथा नया बिहार बनाना है।
 
74 वर्ष के हुए नीतीश : जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने 2013 में भाजपा से नाता तोड़ लिया था। वह 2015 से 2017 के बीच राजद के साथ सत्ता साझा करने के बाद भाजपा में लौट आए थे। वह 2022 में फिर से राजद नीत ‘महागठबंधन’ में शामिल हो गए लेकिन पिछले साल फिर से राजग में शामिल हो गए। यादव की यह टिप्पणी ऐसे दिन आई जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीवन के 74 वर्ष पूरे किए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सहित विभिन्न नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।
 
मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में राज्य विकास के नए पथ पर अग्रसर है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ जीवन और दीर्घायु प्रदान करें। शाह ने एक पोस्ट में कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में बिहार राजग के तहत लोक कल्याण और सुशासन का पर्याय बन गया है। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं। यादव ने भी ‘एक्स’ पर कुमार को जन्मदिन की बधाई दी। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दिल्ली के लोग किस मौसम का मजा लें, PM मोदी के बयान पर बोलीं प्रियंका गांधी

Samsung Galaxy Tab A11 भारत में लॉन्च, AI फीचर्स और दमदार बैटरी के साथ मचा देगा धमाल

kharge vs nadda : जगदीप धनखड़ के जिक्र पर राज्यसभा में बवाल, नड्डा ने खरगे को दे डाली डॉक्टर के पास जाने की सलाह

MSP और कर्जमाफी को लेकर 5 जिलों के हजारों किसानों का हाईवे जाम, आटा-दाल साथ लाए, रूट डायवर्ट, आमजन परेशान

संसद परिसर में कुत्ते पर कलह, रेणुका चौधरी ने कहा- छोटा सा तो है, काटने वाले तो...

सभी देखें

नवीनतम

अचानक इंदौर के दयालबाग स्थित आश्रय स्थल पहुंचे मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव, ली सुविधाओं की जानकारी

Sanchar Saathi App क्या है और सरकार ने स्मार्टफोन कंपनियों क्यों दिया आदेश, कैसे रुकेंगे साइबर क्राइम

VIT प्रबंधन का तानाशाही रवैया, जांच रिपोर्ट में खुलासा, 35 स्टूडेंट्स को पीलिया, यूनिवर्सिटी से 7 दिन में जवाब तलब, बड़े एक्शन की चेतावनी

गीता का प्रत्येक अध्याय ज्ञान, विज्ञान, दर्शन, योग और कर्तव्य की भावना से परिपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसानों की समृद्धि के लिए पश्चिम यूपी के गांवों में पहुंच रही योगी सरकार

अगला लेख