Hanuman Chalisa

बिहार : ट्रेन में लुटेरों ने मचाया तांडव, बंदूक की नोंक पर 1 घंटे तक 200 यात्रियों को लूटा...

Webdunia
गुरुवार, 10 जनवरी 2019 (11:41 IST)
बिहार में ट्रेन में लूट की बड़ी घटना हुई। चेहरे पर मास्क और हाथों में बंदूक लिए करीब दर्जन भर से अधिक बदमाशों ने बुधवार की रात मुसाफिरों के बीच तांडव किया और बड़ी लूटपाट की। बदमाशों ने 1 घंटे तक बंदूक का डर दिखाकर 200 यात्रियों को लूटा।
 
बिहार के क्यूल और जमालपुर स्टेशन के बीच धनौरी स्टेशन (लखीसराय) के पास ट्रेन को घंटेभर से ज्यादा रोककर बदमाशों ने मुसाफिरों से लूटपाट की और उनसे सभी कीमती सामान छीन लिए।
 
बुधवार की रात धनौरी स्टेशन के पास नई दिल्ली से भागलपुर जा रही ट्रेन संख्या 12350 में करीब 9.30 बजे घंटे भर से ज्यादा देर तक रोक कर ट्रेन में लूटपाट होती रही। खबरों के अनुसार बदमाशों की संख्या करीब 15 थी।
 
बदमाशों ने मास्क पहन रखा था और सबके हाथों में बंदूक थी। बदमाशों ने तीन एसी और एक स्लीपर कोच को निशाना बनाया और इस तरह से चार कोच में लूटपाट की।
 
खबरों के मुताबिक बदमाशों ने यात्रियों से मोबाइल, लैपटॉप, गहने और नकदी सभी छीन लिए। इस मामले में जमालपुर में एफआईआर दर्ज कराई गई है। हालांकि किसी भी बदमाश को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। (प्रतीकात्मक फोटो)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी का फ्रांस में हुआ शानदार स्‍वागत, राष्ट्रपति मैक्रों ने की जमकर तारीफ, बोले- इनोवेशन का देश है भारत...

ओमान तट के पास खड़े जहाज में ऑफिसर निशांत उइर्थनाथन की मौत

CM मोहन यादव ने 900 MSME यूनिट्स को दिए ₹360 करोड़, बोले- सबसे तेज विकास करने वाला राज्य बन रहा मध्यप्रदेश

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत ग्रीन ड्राइव साइक्लोथॉन का आयोजन

बंजी जंपिंग बनी मौत का कारण, 40 मीटर ऊंचाई से गिरी 21 वर्षीय युवती, सेफ्टी रोप ही नहीं थी जुड़ी

अगला लेख