पटना एयरपोर्ट पर प्‍लेन से टकराया पक्षी, विमान यात्रियों में मचा हड़कंप

Webdunia
मंगलवार, 3 जनवरी 2023 (17:17 IST)
पटना। बिहार के पटना एयरपोर्ट पर मंगलवार यानी आज पायलट की सूझबूझ के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां पर गोएयर के विमान से एक पक्षी टकरा गया। हालांकि विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो गई और फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं। इस फ्लाइट में क्रू मेंबर समेत 150 से अधिक यात्री सवार थे।

खबरों के अनुसार, मौजूदा समय में घने कुहासे के कारण विमानों का परिचालन काफी प्रभावित हो रहा है, इसी बीच आज गोएयर की प्लाइट बेंगलुरु से पटना आ रही थी, इस दौरान विमान के पंखों से एक पक्षी टकरा गया। इसकी सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया।

हालांकि पायलट की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा टल गया और विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो गई। तब जाकर लोगों की जान में जान आई। विमान की राइट विंग से एक पक्षी के टकराते ही जोर की आवाज हुई। इस हिट की वजह से फ्लाइट के राइट विंग के हिस्से में खराबी आ गई, जिसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।

इसके अलावा कोई और नुकसान की सूचना नहीं है।फिलहाल विमान रनवे पर खड़ा है। तकनीकी अधिकारियों ने विमान का मुआयना किया है। यात्रियों को दूसरे विमान से भेजने का प्रबंध किया गया है।

पटना एयरपोर्ट पर विमान से पक्षी के टकराने की घटना कोई पहली बार नहीं है, पहले भी कई बार इस तरह की घटना सामने आ चुकी है। इससे पहले स्पाइस जेट के एक विमान में आग लगने की घटना सामने आई थी।गौरतलब है कि घने कोहरे के कारण सुबह और देर शाम को आने वाले विमान रोजाना लेट हो रहे हैं।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

MP में टैक्स फ्री हुई फिल्म छावा, CM मोहन यादव ने किया ऐलान

MP के CM मोहन यादव ने दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता को दी बधाई

MP : धान उत्पादकों के लिए खुशखबरी, CM यादव ने किया प्रोत्साहन राशि का ऐलान

Rekha Gupta : रिजल्ट के 11 दिन बाद खत्म हुआ दिल्ली CM का सस्पेंस, रेखा गुप्ता कैसे चुनी गईं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

अगला लेख