मध्यप्रदेश के 13 जिलों में हुई बर्ड फ्लू की पुष्टि, केंद्र के निर्देशानुसार की जा रही कार्रवाई

Webdunia
रविवार, 10 जनवरी 2021 (13:03 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में पशु पालन विभाग ने 9 जनवरी तक प्रदेश के 13 जिलों में कौवों में बर्ड फ्लू होने की पुष्टि की है।सभी जिलों में रोग नियंत्रण की कार्यवाही केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार की जा रही है। पशु पालन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के इंदौर, मंदसौर, आगर, नीमच, देवास, उज्जैन, खडवा, खरगौन, गुना, शिवपुरी, राजगढ़, शाजापुर और विदिशा जिले में कौओ में बर्ड फ्लू रोग उदभेद की पुष्टि हो चुकी है।

9 जनवरी तक प्रदेश के 27 जिलों से लगभग 1100 कौवों और जंगली पक्षियों की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई है। विभिन्न जिलों से 32 सैंपल राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा रोग अनुसंधान प्रयोगशाला भोपाल को जांच के लिए भेजे गए हैं।

कुक्कुट पालकों में अनावश्यक भ्रम की स्थिति उत्पन्न नहीं हो इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। सभी जिलों में रोग नियंत्रण की कार्यवाही केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार की जा रही है।

जिला आगर में कुक्कुट बाजार के दुकानों से टेवल स्वेव के एक सेम्पल में बर्ड फ्लू वायरस पाए जाने के बाद यहां कुक्कुट बाजार को सतर्कता एवं सावधानी की दृष्टि से आगामी 7 दिवस के लिए बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही मुर्गियों एवं अंडों आदि के विनिष्टीकरण की कार्यवाही जिला प्रशासन के द्वारा की जा रही है।

जिला सीहोर, बालाघाट, दमोह, उज्जैन, बैतुल, भिंड से राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा रोग अनुसंधान प्रयोगशाला भोपाल को भेजे गए नमूनों में बर्ड फ्लू वायरस नहीं पाया गया है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

UP Lok Sabha Election : बृजभूषण के बेटे को लेकर कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप...

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 50 Fusion, जानिए क्या है कीमत

कितनी मालदार हैं स्वाति मालीवाल, जिनकी वजह से ‘आप’ में आया भूचाल?

Lok Sabha Election : हिमाचल में कंगना और विक्रमादित्य के बीच होगा कड़ा मुकाबला, दोनों ने किया आक्रामक अंदाज में प्रचार

केजरीवाल की PM मोदी को चुनौती, BJP मुख्‍यालय आ रहा हूं गिरफ्तार करके दिखाओ

अगला लेख