Hanuman Chalisa

भाजपा नेता ने की अजित पवार को बाहर करने की मांग, NCP भड़की

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 28 जून 2024 (07:29 IST)
Maharashtra Politics : महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक भाजपा नेता ने सत्तारूढ़ गठबंधन से उपमुख्यमंत्री अजित पवार और उनकी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को बाहर करने की मांग की। इस पर NCP पर नाराजगी जाहिर की। सत्तारूढ़ गठबंधन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना भी शामिल है।
 
भाजपा की शिरूर तहसील के उपाध्यक्ष सुदर्शन चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ है, जिसमें वह पार्टी की एक बैठक में यह मांग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने पर राकांपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश पैदा हो गया और उन्होंने भाजपा नेता से माफी की मांग की।
 
चौधरी वीडियो में भाजपा नेतृत्व से कह रहे हैं, 'आपके लिए यह सुझाव है। पार्टी कार्यकर्ता क्या सोच रहे हैं उसे समझिये। अगर आप कोई फैसला लेना चाहते हैं तो महायुति (सत्तारूढ़ गठबंधन) से अजित पवार को बाहर करिये।'
 
 
चौधरी ने दावा किया कि भाजपा पिछले 10 वर्षों से पवार की आलोचना करती आ रही थी लेकिन राज्य में कार्यकर्ता अब भयभीत महसूस कर रहे हैं क्योंकि उपमुख्यमंत्री ही मामलों की कमान संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि तहसील में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि उन्हें ऐसी शक्तियां नहीं चाहिए, जिसमें अजित पवार का हस्तक्षेप हो।
 
चौधरी ने वीडियो में कहा कि अजित पवार को सत्ता में क्यों लाया जाये, ताकि वह आदेश जारी कर भाजपा कार्यकर्ताओं की आवाज को दबा सकें।
 
 
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में चौधरी ने उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को टैग करते हुए कहा कि वह जनता की भावनाओं को व्यक्त कर रहे थे और बाद में उन्हें राकांपा के गुंडों द्वारा धमकी दी गई। उन्होंने फडणवीस से पुलिस सुरक्षा देने का अनुरोध किया क्योंकि उन्हें उनकी जान का खतरा है। (इनपुट भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल को अमेरिका ने निकाला, बाबा सिद्दीकी और मूसेवाला हत्याकांड में वांटेड, सलमान खान के फायरिंग में भी नाम आया था सामने

करारी हार के बाद राजनीति के साथ क्या बिहार छोड़ देंगे प्रशांत किशोर, JDU को दी बड़ी चुनौती

15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए मुफ्त आधार बायोमेट्रिक अपडेट, UIDAI ने 1 साल तक हटाए सभी शुल्क

तेजस्वी यादव बैठक में भावुक हुए, कहा- आप किसी और को भी चुन सकते हैं अपना नेता

आतंकी उमर का दिल्ली ब्लास्ट से पहले का वीडियो, अंग्रेजी में आत्मघाती हमले पर बोलता दिखा

सभी देखें

नवीनतम

Nitish kumar ने राज्यपाल को दिया इस्तीफा, स्पीकर पद को लेकर बनी BJP-JDU में सहमति, कल 10वीं बार लेंगे शपथ

खनन सुधार में उत्तराखंड नंबर-1 पर, केंद्र सरकार ने राज्य को खनन के क्षेत्रों में सुधार कार्यों पर फिर दी 100 रुपए करोड़ की प्रोत्साहन राशि

WhatsApp के 3.5 अरब यूजर्स क्यों खतरे में, क्या डेटा हो गया लीक, सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

क्‍या खत्‍म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध, राष्ट्रपति ट्रंप बना रहे प्‍लान, जेलेंस्की भी जा रहे तुर्किए

नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद हुए हॉकफोर्स के इंस्पेक्टर आशीष शर्मा, सीएम ने जताया दुख, कहा अविस्मरणीय है उनका बलिदान

अगला लेख