कैलाश विजयवर्गीय का अजीब बयान - विदेशों मैं जैसे लड़कियां बॉयफ्रेंड बदलती, नीतीश कुमार वैसे सरकार बदलते हैं...

Webdunia
गुरुवार, 18 अगस्त 2022 (23:14 IST)
इंदौर। जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार द्वारा बिहार में सहयोगी भाजपा से नाता तोड़कर राजद के समर्थन से नई सरकार बनाने पर भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को तंज किया। विजयवर्गीय अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। विजयवर्गीय ने विदेश में रहने वाले अपने एक परिचित के हवाले से कहा कि यह सियासी घटनाक्रम वैसा है, जैसे विदेशों में युवतियां अपने पुरुष मित्र कभी भी बदल लेती हैं।
 
विजयवर्गीय ने इंदौर में पत्रकारों से कहा कि जिस दिन बिहार की सरकार बदली, मैं विदेश में था। इस मामले में विदेश के एक व्यक्ति ने मुझसे कहा कि ऐसा तो उनके यहां (विदेश में) होता है कि लड़कियां कभी भी बॉयफ्रेंड बदल लेती हैं।
 
भाजपा महासचिव ने अपनी इस बात पर ठहाका लगाते हुए आगे कहा कि मुझसे वे विदेशी व्यक्ति बोले कि बिहार के मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) की भी ऐसी ही स्थिति है कि वह कब किससे हाथ मिला लें और कब किसका हाथ छोड़ दें।
 
नीतीश कुमार ने भाजपा से नाता तोड़ते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के मुख्यमंत्री के तौर पर हाल ही में इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इसके बाद सात दलों के महागठबंधन के विधायकों के समर्थन से नई सरकार बनाते हुए एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।
 
भाजपा की सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई संसदीय बोर्ड से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हटाए जाने पर विजयवर्गीय ने कहा कि चौहान काफी लंबे समय तक संसदीय बोर्ड में रह चुके हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी में परिवर्तन की प्रक्रिया लगातार चलती रहती है और संसदीय बोर्ड में बदलाव को भी राजनीतिक दृष्टि से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने एक सवाल पर कहा कि भाजपा द्वारा मध्यप्रदेश में अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।
 
विजयवर्गीय ने इन खबरों को खारिज किया कि उन्हें केंद्रीय भाजपा संगठन में पश्चिम बंगाल के प्रभारी महासचिव के दायित्व से मुक्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वे भाजपा संगठन में अब भी पश्चिम बंगाल के प्रभारी हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

सभी देखें

नवीनतम

Pakistan ने बनाया था 48 घंटे का प्लान, CDS अनिल चौहान ने बताया भारत कैसे 8 घंटे में घुटनों पर लाया

नॉर्थईस्ट में बाढ़ से हाहाकार, असम के 21 जिलों के 6.33 लाख लोग प्रभावित, 17 की मौत

4 दिन के युद्ध में पाकिस्तान में कैसे मची तबाही, आ गई Operation Sindoor की पूरी Details

दिल्ली में बैठकों का दौर, क्या फिर कुछ बड़ा होने वाला है PM मोदी से मिले अमित शाह

मुंबई हवाई अड्डे से करीब 52 करोड़ की कोकीन जब्त, एक विदेशी नागरिक गिरफ्तार

अगला लेख