भाजपा नेता सोनाली ने की पुलिस से गुहार, रिश्तेदारों ने हड़प ली संपत्ति

Webdunia
शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019 (18:20 IST)
हिसार। हाल में हरियाणा में आदमपुर विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुकीं सोनाली फोगाट ने अपने देवर, देवरानी समेत 6 लोगों पर दुकान और 35 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

सोनाली ने दिवंगत पति संजय के ममेरे भाई विकास, विकास की पत्नी कोनिका, उसके भाई दीपेश व पत्नी मोनिका के अलावा उनकी मां भगवंती देवी और प्रॉपर्टी डीलर आजाद नगर निवासी राम अवतार मित्तल के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है।

सोनाली की शिकायत के अनुसार उन्होंने एक फरवरी 2011 को गंगवा के आजाद नगर निवासी राम अवतार मित्तल से दुकान ली थी, जो विकास ने दिलवाई थी। सोनाली ने 8.50 लाख रुपए की राशि की अदायगी की थी। बाद में सोनाली को पता चला कि राम अवतार और विकास ने मिलकर वह दुकान किसी और को बेच दी।

इसी प्रकार स्कॉलर कॉलोनी में 250 वर्ग गज का एक प्लॉट 12.50 लाख रुपए में विकास ने उनसे खरीदवाया। सोनाली के अनुसार उसका भी पूर्ण भुगतान उन्होंने कर दिया, लेकिन प्लॉट उनके नाम पर नहीं किया गया। सोनाली ने शिकायत में बताया कि उससे करीब 30 लाख रुपए भी नकद विकास ने लिए थे, लेकिन अब तक नहीं लौटाए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

AAP के साथ अखिलेश यादव का दिल्ली में प्रचार, BJP को लेकर क्या बोले

दिल्ली चुनावों के बीच CM भगवंत मान के घर EC का छापा, क्या बोलीं आतिशी

Jio, Airtel और Vi ने सस्ते किए अपने प्लान्स, TRAI ने दिया था आदेश

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के आवास के बाहर फेंका कूड़ा, पुलिस ने लिया हिरासत में

आखिर लाल रंग के कपड़े या सूटकेस में क्यों पेश किया जाता है देश का बजट?

सभी देखें

नवीनतम

BPSC Exam Dispute : पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, 350 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

नोटिस भेजकर CEC राजीव कुमार कर रहे राजनीति, अरविंद केजरीवाल ने लगाया आरोप

क्या 5 फरवरी को प्रयागराज जाएंगे PM मोदी, मौनी अमावस्या पर हादसे के बाद VIP culture पर उठ रहे हैं सवाल

कुंभ में आ रहे श्रद्धालुओं के प्रसाद में दरोगा ने फेंकी राख, दरोगा सस्पैंड

MP : पन्ना में जेके सीमेंट के कारखाने में स्लैब ढहने से अब तक 4 लोगों की मौत

अगला लेख