बिहार में भाजपा नेता लालू यादव से भी ज्यादा भ्रष्ट, क्या हैं प्रशांत किशोर के बयान के मायने

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 8 अगस्त 2025 (19:59 IST)
Prashant Kishor called BJP leaders corrupt: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को बिहार के स्वास्थ्य विभाग में ‘गंभीर अनियमितताओं’ का दावा करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में भाजपा के नेता राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से अधिक भ्रष्ट हैं। बिहार में राजग शासनकाल में यह विभाग लगातार भाजपा के पास रहा।
 
क्या है प्रशांत किशोर का आरोप : किशोर ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे पर सीधा हमला किया और उन पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के साथ मिलकर एक-दूसरे को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया। मंगल पांडे भाजपा की बिहार इकाई के पूर्व अध्यक्ष भी हैं। किशोर ने आरोप लगाया कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने लगभग 28 लाख रुपए प्रति एम्बुलेंस की कीमत पर 1200 एम्बुलेंस का ऑर्डर दिया था, जो ओडिशा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों द्वारा दी जा रही कीमत से लगभग दोगुना है।
 
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कोविड-19 महामारी के दौरान, पांडे ने अपनी पत्नी के नाम पर दिल्ली में एक फ्लैट खरीदा था और जायसवाल ने इस लेन-देन में उनकी मदद की थी। किशोर ने आरोप लगाया कि पांडे ने किशनगंज के एक मेडिकल कॉलेज को ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा देकर अपनी कृतज्ञता दिखाई, जिसमें जायसवाल की बड़ी हिस्सेदारी है।
<

PK exclusive

जब बिहार के लोग कोरोना में मारे मारे फिर रहे थे तब मंगल पांडे दिलीप जायसवाल से पैसा लेकर द्वारका सेक्टर,दिल्ली में फ्लैट खरीद रहे थे।

बदले में दिलीप ने जिस कॉलेज को हड़पा है उसे deemed यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया गया।

ये है भाजपा का चाल चरित्र चेहरा???? pic.twitter.com/HFbIDKs7pv

— अनघ (@newbiharr) August 8, 2025 >
उन्होंने कहा कि जायसवाल ने 6 अगस्त, 2019 को पांडे के पिता के खाते में 25 लाख रुपए हस्तांतरित किए और उस पैसे का इस्तेमाल तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री की पत्नी के नाम पर एक फ्लैट खरीदने में किया गया। दिल्ली के द्वारका में खरीदे गए फ्लैट के दस्तावेज में जायसवाल ने गवाह के तौर पर हस्ताक्षर भी किए थे।
 
किशोर ने पूछा कि अगर पांडे ने जायसवाल से यह राशि उधार ली थी, तो उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव में अपने चुनावी हलफनामे में इसे ऋण की श्रेणी में क्यों नहीं बताया? किशोर के आरोपों पर प्रतिक्रिया के लिए बार-बार प्रयास करने के बावजूद, पांडे और जायसवाल से संपर्क नहीं हो सका।
 
क्या हैं प्रशांत के इस बयान के मायने : माना जा रहा है कि प्रशांत किशोर ने भाजपा पर निशाना साधकर संकेत दिया है कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद वे तेजस्वी यादव के साथ जा सकते हैं। पिछले दिनों उन्होंने नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा था। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

क्या अमेरिका की दादागिरी को खत्म करने के लिए एक साथ होंगे भारत, रूस और चीन, पुतिन भारत आएंगे, मोदी चीन जाएंगे

भारत को मिला चीन का साथ, टैरिफ बढ़ाने पर भड़का, अमेरिकी राष्ट्रपति को बताया बदमाश

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर दूसरी बार हमला, चलाईं 25 गोलियां, क्या लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर हैं कॉमेडियन

पतियों की हत्‍याओं में क्रिएटिव हुईं पत्‍नियां, यूट्यूब और फिल्‍मों से सीख रहीं खौफनाक मर्डर के अनोखे तरीके

राजस्‍थान के झुंझुनू में सनकी ने कुत्‍तों पर बरसाई गोलियां, 25 कुत्‍तों की गोली मारकर हत्‍या

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी रक्षाबंधन की बधाई, कहा- प्रेम और विश्वास के अनूठे बंधन का प्रतीक है यह त्योहार

सरकार ने बताया, चीन का भारत की कितनी जमीन पर है अवैध कब्जा

बिहार रैली में अमित शाह ने विपक्षी गठबंधन पर साधा निशाना, SIR के विरोध को लेकर लगाया यह आरोप

उद्योग हमारे लिए मंदिर और देवालय के समान हैं : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

चुनाव आयोग पर बरसीं प्रियंका गांधी, बोलीं- वोट चोरी की जांच करें, हम आपको सबूत भी दिखा रहे...

अगला लेख