कैराना-नूरपुर में हार पर भाजपा में बवाल, योगी के मंत्रियों पर बरसे भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह

Webdunia
शुक्रवार, 1 जून 2018 (14:12 IST)
बलिया। अपने बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा उपचुनावों में पार्टी की हार का ठीकरा उत्तर प्रदेश सरकार, उसके मंत्रियों और नौकरशाही के सिर फोड़ते हुए कहा कि अगर वे मंत्री अपने पद पर बने रहे तो भाजपा का गर्त में जाना तय है।
 
सिंह ने उपचुनाव परिणाम का ठीकरा प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के सिर फोड़ते हुए कहा कि पराजय के लिये मुख्यमंत्री योगी कम, उनके मंत्री ज्यादा जिम्मेदार हैं। राज्य सरकार के आधे मंत्रियों के कामकाज का तरीका अच्छा नहीं है। वे पार्टी कार्यकर्ताओं की बातों को तवज्जो नहीं दे रहे हैं। सरकार में अगर ऐसे मंत्री अपने पद पर बने रहे तो भाजपा दिनोंदिन गर्त में जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि गरीब व्यक्ति थाने, तहसील और ब्लॉक पर अपनी समस्या लेकर जायेगा और उसकी सुनवायी नहीं होगी तो वह भाजपा को वोट नहीं देगा। भाजपा पारदर्शी सरकार नहीं दे सकी है। थाना, तहसील और ब्लॉक के स्तर पर अपेक्षित सुधार नहीं होने के कारण चुनाव में भाजपा को पराजय का सामना करना पड़ रहा है।
 
बैरिया से भाजपा विधायक सिंह ने कहा कि वह देश में लोकसभा और विधानसभा की विभिन्न सीटों के उपचुनावों में भाजपा की पराजय के लिये पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों की भी भूमिका बताने वाले जदयू के महासचिव के. सी. त्यागी के बयान से सहमत हैं। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र में उद्धव और राज ठाकरे क्‍यों आए साथ, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने दिया जवाब

भोपाल में 90 डिग्री मोड़ वाले आरओबी के बाद इंदौर में बन रहे पुल के डिजाइन पर उठे सवाल, सांसद ने लोक निर्माण मंत्री को लिखा पत्र

Starlink को INSPACe की हरी झंडी, भारत में 5 साल तक Satellite Internet

Gold : सस्ता हो रहा है सोना, चांदी के भावों में भी गिरावट, जानिए क्या रहे दोनों के दाम

दम घुटने से डॉग की हुई दर्दनाक मौत, कार में बंद कर गया था मालिक, घटना का वीडियो हुआ वायरल

अगला लेख