Hanuman Chalisa

कार्यकर्ताओं से बोला भाजपा विधायक, डराने वाले TMC नेताओं के हाथ, पैर तोड़ दो, वायरल हुआ वीडियो

Webdunia
रविवार, 14 नवंबर 2021 (07:51 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के भाजपा विधायक स्वप्न मजूमदार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर तृणमूल कांग्रेस के नेता उन्हें आतंकित करते और उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाते हैं तो वे उनके हाथ और पैर तोड़ दें। मजूमदार के इस बयान पर बवाल मच गया। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो की प्रमाणिकता की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
 
बनगांव दक्षिण से भाजपा विधायक मजूमदार ने यह भी वादा किया कि वह किसी भी स्थिति में वह पार्टी के दुखी कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहेंगे।
 
वीडियो में मजूमदार को अपने समर्थकों से यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'अगर कोई टीएमसी नेता हमारे कार्यकर्ताओं को झूठे मामले में फंसाता, अगर हमारे कार्यकर्ताओं को आतंकित करता है तो वह नेता सुरक्षित न लौट पाए। बस बहुत हुआ। आत्मरक्षा में उसके हाथ और पांव तोड़ दो और मेरे पास आओ। मैं वादा करता हूं कि आपके साथ खड़ा रहूंगा।'
 
तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुनाल घोष ने कहा कि यह भाजपा नेताओं की मानसिकता और संस्कृति को दिखाता है। हम ऐसी भाषा, शब्दों और धमकी की कड़ी निंदा करते हैं। इलाके में तृणमूल कांग्रेस की लोकप्रियता से हताश होकर वह ऐसी धमकियां दे रहे हैं।
 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि उनकी पार्टी हिंसा की राजनीति में यकीन नहीं रखती है। उन्होंने कहा कि अगर विधायक ने ऐसी टिप्पणी की है तो यह स्थानीय टीएमसी नेता ए. सरकार द्वारा हाल में दी गई धमकियों पर प्रतिक्रिया है। (भाषा)
फाइल फोटो

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

यूएई के बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट पर बड़ा ड्रोन हमला, भारत ने जताई गहरी चिंता

सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी आग: धू-धू कर जली बोगी, यात्रियों में मची चीख-पुकार!

Top News : यूएई के न्यूक्लियर प्लांट पर बड़ा हमला, स्वीडन से नार्वे जाएंगे पीएम मोदी

वीडी सतीशन आज लेंगे केरल CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

अगला लेख