बीरभूम हिंसा पर रो पड़ीं BJP सांसद रूपा गांगुली, बोलीं- बंगाल रहने लायक नहीं, हत्‍यारों को संरक्षण दे रही तृणमूल सरकार...

Webdunia
शुक्रवार, 25 मार्च 2022 (17:11 IST)
नई दिल्‍ली। पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए आज राज्‍यसभा में भाजपा सांसद रूपा गांगुली रो पड़ीं। रूपा ने कहा कि बंगाल में हालात रहने लायक नहीं हैं। उन्‍होंने कहा, बंगाल में लोग बोल नहीं सकते। हत्‍यारों को तृणमूल सरकार संरक्षण दे रही है।उन्‍होंने राज्‍य में राष्‍ट्रपति शासन की मांग की।

खबरों के अनुसार, आज राज्‍यसभा में पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुए नरसंहार पर बोलते हुए भाजपा सांसद रूपा गांगुली भावुक हो गईं और इस बीच उनके आंसू छलक पड़े। रूपा ने कहा, हम पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग करते हैं। वहां सामूहिक हत्याएं हो रही हैं, लोग वहां से भाग रहे हैं। बंगाल अब रहने लायक नहीं है।

रूपा ने राज्‍य सरकार पर साजिशकर्ताओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा, बंगाल में लोग बोल नहीं सकते। हत्‍यारों को तृणमूल सरकार संरक्षण दे रही है। कोई ऐसा दूसरा राज्‍य नहीं है, जहां चुनाव जीतने और सरकार बनने के बाद इतनी अधिक संख्‍या में लोग मारे गए हों। हम इंसान हैं, हम पत्‍थरदिल वाली राजनीति नहीं करते।
<

"पश्चिम बंगाल के बीरभूम में 8 लोगों को जलाकर मार दिया गया। वहां लोगों को पुलिस पर भरोसा नहीं है। वहां आज लोग पलायन करने पर मजबूर हैं। पिछले 7 दिनों में बंगाल में 26 लोगों की राजनीतिक हत्याएं हुई हैं।"

बीरभूम की घटना पर वक्तव्य देते भावुक हुईं राज्यसभा सांसद श्रीमती @RoopaSpeakspic.twitter.com/IafrL1DqyJ

— BJP (@BJP4India) March 25, 2022 >
गौरतलब है कि बीरभूम जिले में एक राजनीतिक कार्यकर्ता की हत्या के बाद क्षेत्र में कम से कम 8 घरों में आग लगा दी गई, इसके परिणामस्‍वरूप महिलाओं और नाबालिगों सहित 8 लोगों की मौत हो गई।

इस मामले में कलकत्‍ता हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। ममता बनर्जी सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसी को जांच नहीं सौंपने के अनुरोध को खारिज करने के बाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने मामले को सीबीआई को स्थानांतरित कर दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : सोना होने वाला है सस्ता, जानिए किन कारणों से गिर सकते हैं दाम

ईदगाह और हामिद का चिमटा... Waqf की बहस में क्यों हुआ प्रेमचंद की इस कहानी का जिक्र?

बला की खूबसूरत हैं थाईलैंड की 38 साल की प्रधानमंत्री, PM मोदी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

EPFO क्लेम प्रोसेस को सरकार ने बनाया और भी आसान, इन परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

क्या बदलेगा वक्फ कानून को लेकर, 8 पॉइंट्‍स से समझिए

सभी देखें

नवीनतम

रात 2 बजे मणिपुर पर राज्यसभा में क्या बोले अमित शाह, शशि थरूर बोले देर से ही सही, कभी नहीं से बेहतर

भारत पर कितना होगा ट्रम्प के टैरिफ वॉर का असर, 5 सवालों से समझिए

बांग्लादेश की मुराद पूरी, बैंकॉक में पीएम मोदी से मिले मुहम्मद यूनुस

भारतीय विदेश मंत्रालय का बांग्लादेश से अनुरोध, अल्पसंख्यकों से संबंधित घटनाओं की करे गहन जांच

जल गंगा संवर्धन अभियान – जनशक्ति से जलसंरक्षण की क्रांति

अगला लेख