khatu shyam baba

बीजेपी सांसद ने साधा नीतीश पर निशाना, कलेक्टोरेट को ढहाना बताया एक गलती

Webdunia
सोमवार, 29 मई 2023 (14:57 IST)
Nitish Kumar: बिहार से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि नए परिसर के निर्माण के वास्ते बरसों पुराने पटना कलेक्टोरेट को ढहा देना एक गलती थी और ऐसा करने के बजाय इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित किया जाना चाहिए था।
 
लोकसभा के सदस्य सिंह ने नए संसद भवन का उदाहरण देते हुए कहा कि बिहार की नीतीश कुमार सरकार पुराने धरोहर ढांचे को संरक्षित करते हुए  नए पटना कलेक्टोरेट परिसर का निर्माण कहीं और करा सकती थी। नए संसद भवन का निर्माण पुरानी संसद इमारत को नुकसान पहुंचाए बिना किया गया है।
 
औरंगाबाद से 4 बार के सांसद सिंह ने रविवार को नए संसद भवन के उद्घाटन में शामिल होने के बाद यह टिप्पणी की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नए संसद भवन का उद्घाटन किया था। इस समारोह का नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड सहित कई विपक्षी दलों ने बहिष्कार किया था।
 
दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा था कि नए संसद भवन की कोई आवश्यकता नहीं थी। साथ ही उन्होंने पूरे कार्यक्रम को इतिहास को उन लोगों द्वारा बदले जाने की कोशिश करार दिया जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए हुए संघर्ष में कोई योगदान नहीं दिया।
 
औरंगाबाद से सांसद सिंह ने कहा कि पुराना पटना कलेक्टोरेट, पटना की ऐतिहासिक धरोहर थी और उसे आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित तथा संरक्षित किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर पुराने कलेक्टोरेट को गिरा दिया गया तो अब कौन इतिहास बदल रहा है?
 
बिहार की राजधानी पटना में गंगा के तट पर नए कलेक्टोरेट के निर्माण का कार्य जोरों पर है और मुख्यमंत्री ने 13 मई को परियोजना स्थल का दौरा कर अधिकारियों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया था। इस परियोजना के मार्च 2024 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कोलकाता में पीएम मोदी का बड़ा आरोप, रैली में आने वालों को TMC ने कहा 'चोर'

लुधियाना के युवक की युद्ध में मौत, नौकरी के लिए गया था रूस, कर्ज लेकर भेजा था विदेश

योगी सरकार की इस योजना ने बदली सुजाता की तकदीर, अलीगढ़ की महिलाओं का पूजा किट अब देशभर में मशहूर

गुजरात के किसानों के लिए मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल का बड़ा निर्णय, नहरों में अप्रैल अंत तक चालू रहेगा पानी

कहां गायब हुआ प्रेमानंद महाराज का भक्‍त, इंदौर से हुआ था लापता, दूसरे दिन भी नहीं चला पता, देहरादून निकला परिवार

सभी देखें

नवीनतम

यु़द्ध के बीच ईरानी सेना ने की बड़ी अपील, एकजुट हों मुस्लिम देश, खून की हर बूंद का होगा हिसाब

रामानंद सागर की बहू निशा पहुंचीं अयोध्या, राम मंदिर में रामलला के किए दर्शन

कांग्रेस की 'दलित नीति' के खिलाफ कांशीराम ने लिखी थी पूरी किताब, राहुल को 'चमचा युग' पढ़नी चाहिए : असीम अरुण

ईरान के प्रतिनिधि इलाही का बड़ा बयान, बोले- बातचीत के बीच हुआ हमला, हम युद्ध नहीं चाहते, अमेरिका पर की यह टिप्‍पणी

गैस संकट के बीच मुख्यमंत्री पटेल ने लिया बड़ा फैसला, हर घर पहुंचेगा सिलेंडर

अगला लेख