भाजपा ने सजायाफ्ता पूर्व विधायक की पत्नी को बनाया उम्मीदवार, सपा ने तंज कसा

Webdunia
शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021 (19:11 IST)
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर को उन्नाव जिले में जिला पंचायत सदस्य के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। समाजवादी पार्टी ने भगवा दल पर इस फैसले को लेकर तंज कसा है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत सदस्य के अधिकृत उम्मीदवारों की उन्‍नाव जिले की सूची जारी की, जिसमें उन्नाव जिले के वार्ड संख्‍या 22 (फतेहपुर चौरासी तृतीय) से संगीता सेंगर को उम्मीदवार घोषित किया गया है। संगीता सेंगर उन्नाव जिले के सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की पत्नी हैं और पहले भी जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं।

संगीता सेंगर को उम्मीदवार बनाए जाने पर तंज कसते हुए समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा, भाजपा का दोहरा चरित्र है। एक तरफ भाजपा अपराधियों के खात्‍मे की बात करती है और दूसरी तरफ उनका महिमामंडन भी करती है। भाजपा के शासन में रहते अपराध खत्म नहीं हो सकता है।

सजायाफ्ता पूर्व विधायक की पत्नी संगीता सेंगर को टिकट दिए जाने पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा, भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य पद पर जिनकी उम्मीदवारी घोषित की है, वह सभी जिला संगठन से प्रस्तावित नाम है और जो क्षेत्रीय संगठन के जरिए प्रदेश मुख्यालय तक प्रेषित किए गए थे, उन्हीं नामों पर प्रदेश संगठन ने मुहर लगाई है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को उन्नाव जिले की 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म मामले में दोषी मानते हुए दिल्‍ली की तीस हजारी कोर्ट ने 20 दिसंबर 2019 को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। जिस समय सेंगर को सजा सुनाई गई वह उन्नाव जिले के बांगरमऊ क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक थे और सजा सुनाए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता भी रद्द कर दी गई थी।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

गाजीपुर लोकसभा में मुख्तार अंसारी के परिवार के सियासी रसूख की परीक्षा, भाई के साथ भतीजी भी चुनावी मैदान में

कौन है कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने वाला शख्स? वीडियो जारी कर कहा- सिखा दिया सबक?

Air India Express के विमान को आपात स्थिति में तिरुचिरापल्ली में उतारा

सैलून जाए बिना ऐसे करें अपना हेयरस्टाइल चेंज, जानें ये 5 सिंपल टिप्स

मालेगांव में CM योगी बोले, कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा

अगला लेख