भाजपा का मास्टर स्ट्रोक, एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्‍यमंत्री

Webdunia
गुरुवार, 30 जून 2022 (16:59 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र की राजनीति में मास्टर स्ट्रोक मारते हुए शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे को मुख्‍यमंत्री बनाने का फैसला किया है। राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद महाराष्ट्र के इस पूरे राजनीतिक ड्रामे के सूत्रधार रहे देवेन्द्र फडणवीस ने ही एकनाथ के नाम की घोषणा की। शिंदे आज शाम 7 बजे शपथ लेंगे। 
 
फडणवीस ने कहा कि मैं मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं रहूंगा। पूर्ववर्ती उद्धव सरकार पर निशाना साधते हुए फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के इतिहास में पहली बार दो मंत्री- नवाब मलिक और अनिल देशमुख जेल गए। बाला साहेब ठाकरे ने हमेशा से ही दाऊद का विरोध किया, लेकिन उद्धव ने दाऊद के मित्रों को मंत्री पद से नवाजा। 
 
पूर्व मुख्‍यमंत्री फडणवीस ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद लोग भाजपा और शिवसेना की सरकार चाहते थे, लेकिन उद्धव ने दोस्त बदल लिए। जनादेश विकास अघाड़ी को नहीं मिला था। शिंदे और उनके साथी कांग्रेस और एनसीपी के साथ रहने को तैयार नहीं थे।  
क्या कहा शिंदे ने : दूसरी ओर, एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम बाला साहेब के हिन्दुत्व को आगे ले जाएंगे एवं विकास के लिए भाजपा का साथ देंगे। उन्होंने कहा कि फडणवीस ने बड़ा दिल दिखाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का शुक्रिया भी अदा किया। 

क्यों है मास्टर स्ट्रोक : दरअसल, मुख्‍यमंत्री पद के लिए एकनाथ शिंदे का नाम आगे करने को भाजपा का मास्टर स्ट्रोक इसलिए माना जा रहा है क्योंकि ऐसा करके भाजपा ने एक तीर से कई निशाने साधे हैं। इससे उद्धव ठाकरे की शिवसेना का वर्चस्व तोड़ने में मदद मिलेगी, वहीं राज्य के सबसे ताकतवर मराठा समुदाय को साधने में भी मदद मिलेगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी ने PM मोदी से मांगा ट्रंप के 5 जेट्स वाले दावे पर जवाब, BJP ने कहा- कांग्रेस नेता की मानसिकता एक देशद्रोही की

Air India Express का विमान वापस लौटा, हैदराबाद से जा रहा था थाईलैंड, 98 यात्री थे सवार

Chhangur Baba : धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले, पारदर्शिता, तीव्रता और दूरदर्शिता के साथ काम कर ही है धामी सरकार

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में बड़ा हादसा, भीड़ में घुसा वाहन, 30 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर

अगला लेख