पुरुलिया में फिर मिली भाजपा कार्यकर्ता की लाश, भाजपा ने तृणमूल पर लगाया हत्या का आरोप

Webdunia
शनिवार, 2 जून 2018 (12:13 IST)
पुरुलिया। पुरुलिया में भाजपा कार्यकर्ता त्रिलोचन की मौत का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि भाजपा के एक और कार्यकर्ता दुलाल महतो की मौत का मामला सामने आया है। 
 
दुलाल कुमार महतो शुक्रवार देर शाम से गायब थे। महतो की मोटर साइकिल कुछ लोगों को तलाब के पास मिली थी, जिसके बाद उनके परिवारवालों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने आशंका जताई थी कि उनका अपहरण हुआ है। दुलाल का शव एक खंभे से लटका मिला। 
 
भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर दुलाल की हत्या का आरोप लगाया। पार्टी की ओर से कहा गया है कि दुलाल की हत्या एक साजिश है, जिसे प्लानिंग के तहत अंजाम दिया गया है। 
 
वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया था, 'अभी बलरामपुर, पुरुलिया के त्रिलोचन की चिता की आग ठंडी भी नहीं  हुई... और वहीं के गांव में रहने वाले बीजेपी कार्यकर्ता दुलाल महतो का अभी अपहरण कर लिया गया, उसकी मोटर साइकिल तालाब के पास मिली है पुलिस को रिपोर्ट करने के बाद भी, अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है!'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख