Hanuman Chalisa

अपने आप टूटकर जुड़ जाती हैं हडि्डयां

Webdunia
सोमवार, 30 अक्टूबर 2017 (17:12 IST)
चंडीगढ़। पंजाब का एक सात वर्षीय बालक एक व‍िचित्र किस्म की बीमारी का शिकार है। इस तरह की बीमारी के चलते उसे जीवन भर की ‍‍क्षति उठानी पड़ सकती है। इस बच्चे का नाम गुरताज  है जो अमृतसर ज‍िले की चवींडा तहसील के पास गांव बबेवाल का रहने वाला है। जन्म से ही इस बच्चे की हड्डियां अपने आप टूट जाती हैं और फिर अपने आप ही जुड़ जाती हैं।
 
इस विचित्र बीमारी के बारे में गुरताज की मां परविंदर कौर का कहना है कि इसका जन्म साल 2010 में हुआ था और एक महीने बाद उसके पैर में फैक्चर हो गया था। डॉक्टर को दिखाने पर पता चला कि बच्चे को ऑस्टियोजेनेसिस इम्परफेक्टा नामक रोग है। इस रोग के कारण उसकी हड्डियां अपने आप टूट जाती हैं और आगे भी ऐसा होता रहेगा। 
 
बच्चे की मां का कहना है कि तब से हड्डियां टूटने का सिलसिला जारी है और वे खुद ही जुड़ जाती हैं। लेकिन इसका परिणाम यह सामने आया है कि हड्डियों के लगातार टूटने और जुड़ने की वजह से बच्चे के शरीर का विकास रुक गया है। इसके साथ ही टूटी हुई हड्‍डियों के जुड़ने के बाद बच्चे के शरीर का आकार भी बिगड़ गया है जिसकी वजह से उसे चलने फिरने में भी तकलीफ होती है।
 
हालांकि इस बारे में डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह की बीमारी बच्चों में अक्सर देखी जाती है लेकिन इस तरह के बच्चों का ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है क्योंकि इस बीमारी के कारण उसने शरीर में और भी कई बीमारियां पैदा होने का खतरा बना रहता है और डॉक्टरों के पास भी इस बीमारी का कोई कारगर इलाज नहीं है। स्वा‍भाविक है कि ऐसे में बच्चे के पालकों की चिंता कम होने का नाम नहीं लेती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

Gautam Adani को बड़ी राहत, अमेरिका ने सभी आपराधिक आरोप हटाए, न्यूयॉर्क का चर्चित केस खत्म

पालघर में कंटेनर और ट्रक की टक्कर में 13 बारातियों की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप ने बुलाई सुरक्षा बैठक, सैन्य कार्रवाई की चेतावनी से बढ़ा तनाव

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया से की सीरीज बराबर, 6-3 से जीता अंतिम मैच

Premanand Maharaj : प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद

अगला लेख