UP में प्रेमिका ने अपने ही घर में कराई प्रेमी से चोरी, जानिए क्‍या है मामला...

Webdunia
रविवार, 17 अप्रैल 2022 (14:38 IST)
उत्तर प्रदेश के बांदा में एक युवक के प्यार में पागल युवती ने घर के फर्श में गड़े सोने-चांदी के जेवरात की चोरी प्रेमी से कराई। बाद में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और चोरी किए गए गहने भी बरामद कर लिए।

खबरों के अनुसार, मामला जिले के बदौसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे की कच्ची गली का है। यहां 13 अप्रैल की रात को एक व्यक्ति के घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी हुए थे। बाद में जब पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो वह आरोपी तक पहुंच गई।

आरोपी से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह फरियादी की बहन से प्‍यार करता था। 13 तारीख की रात जब प्रेमिका का परिवार के अन्य सदस्यों के साथ किसी शादी समारोह में शामिल होने बाहर गया था तो उसी दिन दोनों ने मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

चोरी किए गए जेवर बेचने के बाद दोनों कहीं भाग जाने की फिराक में थे। पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार कर चोरी किए गए गहनों को भी बरामद कर लिया और दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : महाराष्ट्र विधानसभा में क्यों चले लात-जूते, पढ़िए क्या है पूरा मामला, video

शिक्षक, साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण सिंगी का निधन, अंत्येष्टि शुक्रवार को

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भोपाल में एमपी नगर में धंसी सड़क, 10 फीट का गड्डा, पटवारी ने कसा तंज

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

अगला लेख