दिल्ली के बवाना में नहर का तटबंध टूटा, घुटनों तक भरा पानी

Webdunia
गुरुवार, 11 जुलाई 2024 (15:44 IST)
नई दिल्ली। हरियाणा से दिल्ली में आने वाली मुनक नहर का तटबंध टूटने से बवाना की एक आवासीय कॉलोनी के कुछ हिस्सों में घुटनों तक पानी भर गया जिससे लोग घरों में कैद हो गए।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुनक नहर के बैराज से पानी गुरुवार तड़के उत्तर पश्चिमी दिल्ली की जेजे कॉलोनी के जे, के और एल ब्लॉक में घुस गया जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
 
अधिकारी ने बताया कि नहर का पानी बाहर आने के बारे में हमने आधी रात को ही राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), बाढ़ नियंत्रण विभाग, जन कल्याण विभाग और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) सहित सभी संबंधित विभागों को सूचित कर दिया था।
 
उन्होंने बताया कि सोनीपत की तरफ से पानी का प्रवाह कम हो गया है और अधिकारियों ने हरियाणा से नहर के गेट बंद करने का अनुरोध किया है ताकि प्रवाह को नियंत्रित किया जा सके। यह नहर हरियाणा के करनाल जिले के मुनक में यमुना नदी से निकलती है।
 
 
उन्होंने कहा कि नहर के पानी के प्रवाह को अन्य छोटी नहर की तरफ मोड़ दिया गया है। मरम्मत का काम शुरू हो चुका है और आज दोपहर तक पूरा हो जाएगा।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

तिब्बत को लेकर पंडित नेहरू की गलतियां और 1962 में चीन का भारत पर हमला

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

अगला लेख