Video : हिमाचल में भूस्‍खलन की चपेट में आई पर्यटकों की गाड़ी, 9 लोगों की मौत

Webdunia
रविवार, 25 जुलाई 2021 (18:40 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में रविवार को भूस्खलन की कई घटनाओं में 9 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सांगला-छितकुल के निकट बटसेरी के पास भूस्खलन की कई घटनाएं हुईं। पुलिस ने बताया कि एक टेम्पो पर भारी चट्टानों के गिरने की वजह से उसमें सवार 11 लोगों में से 9 की मौत हो गई और 2 घायल हो गए।
<

#WATCH | Himachal Pradesh: Boulders roll downhill due to landslide in Kinnaur district resulting in bridge collapse; vehicles damaged pic.twitter.com/AfBvRgSxn0

— ANI (@ANI) July 25, 2021 > async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> >उन्होंने बताया कि जिले में इसी तरह की एक अन्य घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने बचाव अभियान शुरू कर दिया है और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

पीएम ने जताया दु:ख : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति रविवार को शोक जताया और मृतकों के आश्रितों के लिए दो-दो लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की।
 
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जारी एक ट्वीट के मुताबिक मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन से हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। दुर्घटना में घायल हुए लोगों के इलाज की पूरी व्यवस्था की जा रही है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’
 
एक अन्य ट्वीट में पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे। किन्नौर जिले में रविवार को भूस्खलन की कई घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख