लोहे के पुल पर से गुजर रही थी शवयात्रा, पुल ढहने से 8 घायल

Webdunia
रविवार, 30 दिसंबर 2018 (22:45 IST)
पुणे/मुंबई। महाराष्ट्र के सतारा जिले में महाबलेश्वर तालुका के खरोशी गांव में लोहे के एक पुराने पुल के ढह जाने से आठ लोग घायल हो गए। ये सभी लोग एक शवयात्रा में शामिल थे, जो इस पुल से होकर गुजर रही थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि गांव में एक जलाशय के ऊपर बने इस पुराने पुल को जब आज सुबह करीब 25 लोग पार कर रहे थे तभी यह घटना हुई। गांव पुणे से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर है। हादसे में घायल सभी लोग अब खतरे से बाहर हैं।
 
मेधा पुलिस थाना के सहायक निरीक्षक एम एच माने ने बताया कि 90 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की शवयात्रा रविवार सुबह पुल से गुजर रही थी। करीब 25 लोग पुल पर थे तभी यह ढह गया। हालांकि जलाशय में पानी अधिक नहीं था और लोग मुख्यत: चट्टानों पर गिरने के कारण जख्मी हुए।
 
माने ने बताया, 'आठ घायलों में से चार को एक्स-रे जांच और अन्य जरूरी उपचार के लिए पंचगनी स्थित अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि अन्य का इलाज पास के गांव में एक प्राथमिक अस्पताल में चल रहा है।' उन्होंने बताया कि लोहे का यह पुल 25 साल पुराना था और जलाशय के कारण इसमें जंग लग रहा था।
 
हादसे के कारण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि ऐसी आशंका है कि पुल इतने लोगों का भार सहन नहीं कर सका और ढह गया। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कन्याकुमारी में PM मोदी के ध्यान कार्यक्रम पर कांग्रेस को आपत्ति, चुनाव आयोग में लगाई गुहार

PM मोदी की टिप्पणी पर कांग्रेस ने किया कटाक्ष, महात्मा गांधी को किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं

क्या दिल्ली में वाकई 52 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान? IMD ने बताई सचाई

लोकसभा चुनाव लड़ रहे राजनीतिक दलों में 104% की भारी वृद्धि, ADR रिपोर्ट से हुआ खुलासा

कितने तापमान पर होती है गर्मी से मौत? ज्यादा गर्मी में क्यों खराब होते हैं अंग?

Monsoon Update 2024 : केरल-पूर्वोत्तर में एक साथ पहुंचा मानसून, UP-बिहार समेत इन राज्यों में समय से पहले होगी झमाझम बारिश

जम्मू-कश्मीर बस हादसे पर CM योगी ने जताया दु:ख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता

भारत में गिरफ्तार चारों श्रीलंकाई संदिग्धों को लेकर श्रीलंका सरकार ने दिया यह जवाब

तमिलनाडु : भोजनालय में हुआ विस्फोट, 3 लोग घायल

Lok Sabha Elections : चुनाव प्रचार में राहुल से आगे रहीं प्रियंका गांधी, जानिए किसने कितनी की जनसभाएं

अगला लेख