मणिपुर में गोलीबारी में BSF का जवान घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 17 फ़रवरी 2024 (15:34 IST)
BSF jawan injured in firing in Manipur: मणिपुर (Manipu) के काकचिंग जिले में शनिवार को हुई गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (BSF) का एक जवान घायल हो गया। एक अधिकारी ने इंफाल में यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घायल हेड कांस्टेबल सोम दत्त (45) हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि सुगनू गांव में गोली लगने से दत्त घायल हो गए और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
3 दिन से हथियारबंद लोग लगातार हमले कर रहे: अधिकारी ने कहा कि सुगनू में पिछले 3 दिन से हथियारबंद लोग लगातार हमले कर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार रात पहाड़ी इलाकों से गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि हथियारबंद लोगों ने बुधवार को सुगनू गांव में हमला किया था, जिसके बाद क्षेत्र में तैनात ग्रामीण स्वयंसेवियों से उनकी मुठभेड़ शुरू हो गई। पिछले साल मई में, सुगनू में हिंसा हुई थी जिसमें कई मकानों में आग लगा दी गई थी और 5 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। हिंसा के कारण सैकड़ों ग्रामीणों को राहत शिविरों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

थाईलैंड कंबोडिया युद्ध : 3 दिन में 32 की मौत, हजारों विस्थापित

करगिल विजय दिवस : ऑपरेशन सिंदूर को लेकर क्या बोले थलसेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी?

बिहार में सेवानिवृत्त पत्रकारों को 15 हजार रुपए पेंशन, सीएम नीतीश ने की घोषणा

कांग्रेस का दावा, ट्रंप के साथ पीएम मोदी की दोस्ती खोखली

राजस्थान स्कूल हादसा : वसुंधरा बोलीं, शिक्षा विभाग पहले कार्रवाई करता तो हादसा नहीं होता

अगला लेख