बुद्धदेव भट्टाचार्य सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

Webdunia
बुधवार, 9 दिसंबर 2020 (23:48 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को सांस लेने में तकलीफ बढ़ने के बाद बुधवार को दोपहर में दक्षिण कोलकाता में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी तबीयत नाजुक बताई गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी देते कहा कि भट्टाचार्य (76) की कोविड-19 जांच गई जिसमें वे संक्रमित नहीं पाए गए। सूत्रों ने कहा कि भट्टाचार्य को निजी अस्पताल में गंभीर चिकित्सा कक्ष में वेंटिलेटर पर रखा गया है।
ALSO READ: पश्चिम बंगाल में भाजपाध्यक्ष जेपी नड्डा का 'गृह संपर्क अभियान' शुरू, TMC पर किए कड़े प्रहार
अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भट्टाचार्य की आरटी-पीसीआर जांच में पता चला है कि वे कोरोनावायरस से संक्रमित नहीं हैं और यह अच्छी खबर है। उनके मस्तिष्क के सीटी स्कैन में पुराने जख्मों के बारे में पता चला है। गंभीर चिकित्सा कक्ष (सीसीयू) में उनका इलाज चल रहा है।
 
उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्हें नॉन-इनवेसिव वेंटिलेशन पर रखा गया है। उनके ऑक्सीजन लेने की सीमा को 95 प्रतिशत पर रखा गया है। उनकी तबीयत नाजुक है, लेकिन मौजूदा इलाज का अच्छा असर हो रहा है। माकपा के वरिष्ठ नेता भट्टाचार्य के स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए वरिष्ठ डॉक्टरों की 2 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।
ALSO READ: विजयवर्गीय का दावा, बंगाल पुलिस भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बारे में बोल रही है सफेद झूठ
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अस्पताल पहुंचकर भट्टाचार्य का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। अस्पताल से आने के बाद बनर्जी ने कहा कि हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं। हम उनका बहुत सम्मान करते हैं। मैं उनका इलाज कर रहे सभी डॉक्टरों का आभार व्यक्त करती हूं। हमें किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहना होगा। मैं उनकी बेटी (सुचेतना भट्टाचार्य) की मानसिक स्थिति को समझ सकती हूं।
 
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी अस्पताल पहुंचकर भट्टाचार्य के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। धनखड ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
 
माकपा की राज्य इकाई के सचिव सूर्यकांत मिश्रा ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। साल 2000 से 2011 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे भट्टाचार्य कुछ समय से श्वास संबंधी दिक्कतों तथा आयु संबंधी अन्य बीमारियों से जूझ रहे हैं। उन्होंने 2018 में माकपा की केंद्रीय समिति पोलित ब्यूरो के साथ-साथ राज्य सचिवालय से भी इस्तीफा दे दिया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

CM सिद्धारमैया ने बताई अपनी प्रेम कहानी, क्या उन्हें मिल पाया अपना प्यार?

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

मैं ठीक हूं, बुद्धि का इस्तेमाल करें भाजपा नेता : नवीन पटनायक

गोलगप्पों के लिए खूनी खेल, घर की छत से चली ताबड़तोड़ गोलियां, वीडियो हुआ वायरल

Porsche car accident Pune: सबूत छिपाने की कोशिश, आरोपी का पिता न्यायिक हिरासत में

मिर्जापुर में PM मोदी बोले, 4 जून को बड़ा मंगल, फिर बनेगी मोदी सरकार

दिल्ली से गुजरात तक आग ने ली 38 की जान, हादसों का जिम्मेदार कौन?

अकोला महाराष्ट्र का सबसे गर्म शहर, धारा 144 लागू

भोजशाला सर्वेक्षण के दौरान GPS और रडार मशीन का इस्तेमाल, हिंदू पक्ष का दावा

श्रद्धालुओं से भरी बस पर पलटा डंपर, शाहजहांपुर में 11 लोगों की मौत

अगला लेख