Publish Date: Thu, 05 Sep 2019 (16:30 IST)
Updated Date: Thu, 05 Sep 2019 (16:33 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद शहर के अमरायवाड़ी क्षेत्र में गुरुवार को एक तीन मंजिला इमारत के धराशायी होने से मलबे में कई लोग फंस गए। इस हादसे में एक व्यक्ति के मरने की खबर है।
इस बीच, खबर है कि 7 सात लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि कुछ अन्य लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका है। घायलों को निकट के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी था।
उल्लेखनीय है कि अगस्त माह में खेड़ा में भी 3 मंजिला इमारत धराशायी हो गई थी, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई थी।