उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बस खाई में गिरी, बड़ी जनहानि की आशंका

Webdunia
बुधवार, 5 अक्टूबर 2022 (00:07 IST)
पौड़ी (उत्तराखंड)। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के बीरोंखाल इलाके में मंगलवार शाम 45-50 लोगों को लेकर जा रही एक बस के खाई में गिरने से भारी जनहानि की आशंका जताई जा रही है। आपदा नियंत्रण कक्ष ने यह जानकारी दी। नियंत्रण कक्ष के मुताबिक दुर्घटना शाम को करीब 7.30 बजे हुई थी। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।
 
वाहन लालढांग से बीरोंखाल के एक गांव की ओर जा रहा था, तभी शादी समारोह के मेहमानों से भरी हुई बस सिमरी मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। नियंत्रण कक्ष के मुताबिक दुर्घटना शाम को करीब 7.30 बजे हुई थी। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है, लेकिन अंधेरे के कारण बचावकर्मियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं है और गांव के निवासी अपने मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट की मदद से बस में फंसे लोगों को बचाने में जुटे हुए हैं। उनका कहना है कि हादसे में हताहतों की संख्या अधिक हो सकती है। हालांकि आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और आगे की जानकारी की इंतजार किया जा रहा है।Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)(सांकेतिक चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

UP Lok Sabha Election : बृजभूषण के बेटे को लेकर कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप...

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 50 Fusion, जानिए क्या है कीमत

कितनी मालदार हैं स्वाति मालीवाल, जिनकी वजह से ‘आप’ में आया भूचाल?

Lok Sabha Election : हिमाचल में कंगना और विक्रमादित्य के बीच होगा कड़ा मुकाबला, दोनों ने किया आक्रामक अंदाज में प्रचार

केजरीवाल की PM मोदी को चुनौती, BJP मुख्‍यालय आ रहा हूं गिरफ्तार करके दिखाओ

अगला लेख