UP के बहराइच में पेड़ से टकराई कार, 4 लोगों की मौत

Webdunia
बुधवार, 23 सितम्बर 2020 (11:05 IST)
बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के हरदी इलाके में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने से उसमें सवार 4 लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में 10 लोग सवार थे।

पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्रा ने बुधवार को बताया कि हरिद्वार से सिद्धार्थनगर के तेतरा बाजार जा रही मारुति ईको कार चौकी रामपुरवा क्षेत्र में गूलर के पेड़ से टकरा गई।

इस हादसे के शिकार घायलों कोजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां नीता देवी (42), निशा (07) मिश्रावती (44), रीता देवी (40) की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि विकास (32), अंकित (17), संगीता (23), विशाल (15), सच्चिदानंद पाठक और दिलीप कुमार (24) की हालत गंभीर बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि सच्चिदानंद पाठक को नाजुक हालत में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। कार में दस लोग सवार थे और प्रथम दृष्टया चालक को झपकी आना हादसे का कारण माना गया है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख