Hanuman Chalisa

यूपी के कारपेंटर के हत्यारे को साथी समेत किया ढेर, सैनिक शहीद, 3 जवान जख्मी

सुरेश एस डुग्गर
बुधवार, 20 अक्टूबर 2021 (15:51 IST)
जम्मू। कश्मीर में सुरक्षाबलों ने यूपी के कारपेंटर की हत्या में शामिल एक आतंकी कमांडर और उसके साथी को आज बुधवार को ढेर करने का दावा किया है। इस मुठभेड में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया तथा 3 अन्य जख्मी हो गए। जबकि कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार का कहना था कि पिछले 15 दिनों में 10 मुठभेड़ों में जो 15 आतंकी मारे गए वे सभी नागरिकों की हत्याओं में शामिल थे।

ALSO READ: कश्मीर में दुबई के साथ समझौता क्या पाकिस्तान के लिए झटका है?
 
पुलिस ने बताया कि शोपियां के द्रगाड इलाके में सुरक्षाबलों ने कुछ ही घंटों में द रजिस्टेंस फ्रंट अर्थात टीआरएफ के 2 आतंकियों को ढेर कर दिया। आज मार गिराए गए दो आतंकियों में टीआरएफ का जिला कमांडर शोपियां आदिल अहमद वानी भी शामिल था। आदिल वही आतंकी है जिसने टारगेट किलिंग के तहत गत दिनों पुलवामा में बाहरी श्रमिक साकिर अहमद वानी निवासी सहारनपुर उत्तरप्रदेश की हत्या की थी। दूसरे आतंकी की पहचाना होना अभी बाकी है। वहीं इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद जबकि 3 अन्य घायल भी हुए हैं।

ALSO READ: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर
 
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने 2 आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि फिलहाल एक आतंकी की पहचान कर ली गई है। उसका नाम आदिल अहमद वानी था और वह जुलाई 2020 से आतंकी गतिविधियों में सक्रिय था। यही नहीं, उसी ने लिट्टर, पुलवामा में एक गरीब मजदूर की हत्या की थी।
 
आईजीपी ने कहा कि कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ जारी अभियान के दौरान अभी तक 2 हफ्ते के भीतर सुरक्षाबलों ने अभी तक 15 आतंकियों को ढेर कर दिया है। शोपियां में इस अवधि के दौरान यह तीसरी मुठभेड़ थी। उनका दावा था कि ये सभी आतंकी नागरिकों की हत्याओं में शामिल थे। जबकि वे यह भी कहते थे कि अन्य प्रवासी नागरिकों की हत्या में शामिल आतंकियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश तेज की जा चुकी है।(फ़ाइल चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख