बेंगलुरु। वरिष्ठ भाजपा नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा पर 17 वर्षीय एक लड़की की मां की शिकायत पर पॉक्सो (बाल यौन अपराध संरक्षण) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि 81 वर्षीय येदियुरप्पा ने दो फरवरी को एक बैठक के दौरान उसकी बेटी का यौन शोषण किया था।
पुलिस के अनुसार, भाजपा नेता पर पॉक्सो कानून की धारा आठ और भारतीय दंड संहिता की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
येदियुरप्पा के खिलाफ सदाशिवनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई है। अभी इस पर उनकी या उनके परिवार के किसी सदस्य की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
येदियुरप्पा ने कहा कि कुछ दिन पहले एक महिला मेरे घर आई। वह रोते हुए कह रही थी कि कुछ परेशानी है। मैंने उससे पूछा कि मामला क्या है और मैंने व्यक्तिगत रूप से मामले के बारे में पुलिस आयुक्त को फोन किया और उसे उसकी मदद करने के लिए कहा। बाद में वह महिला मेरे खिलाफ बोलने लगी।
उन्होंने कहा कि मैंने यह मामला पुलिस कमिश्नर के ध्यान में ला दिया है। कल पुलिस ने मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज की। देखते हैं आगे क्या होता है, मैं यह नहीं कह सकता कि इसके पीछे कोई राजनीतिक मकसद है।
Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे
भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी
प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्या है उनका बंगला कनेक्शन
UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां
क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे