अयोध्या गैंगरेप केस : भाजपा पर शिवपाल का तीखा हमला, नार्को टेस्ट की मांग

अवनीश कुमार
शनिवार, 3 अगस्त 2024 (23:51 IST)
Case of gang rape of a minor in Ayodhya : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधायक शिवपाल यादव शनिवार देर रात इटावा पहुंचे। जहां पर उन्होंने बातचीत करते हुए अयोध्या गैंगरेप मामले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह घटना निंदनीय है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता पवन पांडे ने कहा है कि नार्को टेस्ट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जितने भी लोग राजनीति कर रहे हैं, उनका भी नार्को टेस्ट होना चाहिए। भाजपा समाजवादी पार्टी को बदनाम करने के लिए ऐसा कर रही है, क्योंकि वे अयोध्या में हार गए।
ALSO READ: अयोध्या रेप कांड पर एक्शन में CM योगी, थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज सस्पेंड, आरोपी की संपत्ति की जांच
शिवपाल यादव ने कहा कि जहां-जहां उपचुनाव हो रहे हैं, मैं अपने समाजवादी पार्टी के लोगों से कहना चाहता हूं कि वे सतर्क रहें। भाजपा ऐसी और घटनाएं करवा सकती है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के लोगों से बड़ा कोई अपराधी नहीं है।

दरअसल, गैंगरेप की ये घटना अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र की है, जहां एक नाबालिग से दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया फिर लंबे समय तक उसे ब्लैकमेल करके बारी-बारी से रेप करते रहे।इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता दो महीने की गर्भवती हो गई।
ALSO READ: NCPCR ने की अयोध्या में गैंगरेप मामले पर कार्रवाई की मांग, सपा नेता पर है दुष्कर्म का आरोप
वहीं पूरी घटना में मुख्य आरोपी सपा नेता निकला जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी समाजवादी पार्टी पर राजनीतिक हमले कर रही है। वहीं समाजवादी पार्टी भी भारतीय जनता पार्टी पर राजनीतिक हमले करते हुए नजर आ रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

उज्जैन में मुहर्रम के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

9 जुलाई से पहले भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर गेंद वाशिंगटन के पाले में

Maharashtra : भाषा विवाद में कूदे दिनेश निरहुआ, ठाकरे बंधुओं को दी यह चेतावनी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार चुनाव से पहले चिराग पासवान का बड़ा ऐलान, BJP और JDU का फायदा या नुकसान

अगला लेख