रिश्ते शर्मसार, ससुर पर पुत्रवधू के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज

Webdunia
बुधवार, 3 फ़रवरी 2021 (22:25 IST)
जींद। हरियाणा के जींद जिले के सूरजाखेड़ा गांव की महिला के साथ दुष्कर्म और मारपीट करने को लेकर उसके ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
 
गढ़ी थाना पुलिस ने बताया कि महिला के पति ने गत 24 जनवरी को दी गई शिकायत में कहा था कि उसकी पत्नी गत 19 जनवरी को दवा लेने अस्पताल गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी और संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।
 
पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ महिला को बंधक बनाने का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को जींद से बरामद कर लिया। महिला ने अपने बयान में आरोप लगाया कि उसका ससुर मिया सिंह उसके साथ दुष्कर्म और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता था। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
 
दुष्कर्म मामले में 20 साल की कैद : हरियाणा के जींद जिले की अतिरिक्त सत्र जज गुरविंदर कौर की अदालत ने घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में एक युवक को दोषी करार देते हुए उसे 20 साल कैद और 1.10 लाख रुपए के जुर्माने की सज़ा सुनाई है। जुर्माना न भरने की सूरत में दोषी को तीन वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
 
अभियोजन पक्ष ने अनुसार सदर थाना नरवाना अंतर्गत गांव के एक व्यक्ति ने 31 जुलाई 2018 को पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी घर में अकेली थी। परिजन कार्यवश बाहर गए हुए थे। उसी दौरान दनौदा गांव निवासी विशाल ने उनके घर में घुसकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने घर में चोरी भी की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Prajwal Revanna Case : प्रज्वल रेवन्ना का VIDEO, डीके शिवकुमार का नाम और 100 करोड़ की डील, आखिर क्या है सच

शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय में भीषण आग, कई विभागों के दस्तावेज जलकर खाक

UP Lok Sabha Election : बृजभूषण के बेटे को लेकर कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप...

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 50 Fusion, जानिए क्या है कीमत

कितनी मालदार हैं स्वाति मालीवाल, जिनकी वजह से ‘आप’ में आया भूचाल?

अगला लेख