Hanuman Chalisa

शाहरुख खान की 'छैया-छैया' वाली ट्रेन को और आकर्षक बनाया जाएगा

Webdunia
शुक्रवार, 6 जुलाई 2018 (18:12 IST)
कोयम्बटूर। मशहूर हिल रिसॉर्ट उधगमंडलम (ऊटी) तक पर्वतीय ट्रेन सेवा संचालित करने वाला नीलगिरि माउंटेन रेलवे पर्यटकों को लुभाने के लिए 'कोचटेरिया' सहित कई नई आकर्षक सेवाएं शुरू करने जा रहा है।
 
 
दक्षिण रेलवे ने बताया कि थीम आधारित रेस्तरां 'कोचटेरिया' उधगमंडलम स्टेशन पर खोला जाएगा, जो यहां से करीब 90 किलोमीटर दूर है। यह ट्रेन सेवा पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है, क्योंकि यह खूबसूरत घाटियों से गुजरती है और यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर का दर्जा दे रखा है।
 
यहां कई फिल्मों की शूटिंग भी हुई है। इनमें प्रमुख हैं- शाहरुख खान अभिनीत 'दिल से' जिसके लिए धीमी गति से चल रही रेलगाड़ी पर 'छैया-छैया' गाने की शूटिंग हुई थी। विज्ञप्ति में बताया गया कि इच्छुक कॉर्पोरेट्स एवं टूर ऑपरेटरों के लिए मेट्टुपलयम और कुनूर बीच कोयलाचालित ट्रेन में चार्टर्ड सेवा चलाने की भी योजना है।
'कोचटेरिया' के अलावा दक्षिण रेलवे उधगमंडलम और हिलग्रोव स्टेशनों पर कैटरिंग स्टॉल खोलने की भी योजना बना रहा है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि तीनों हेरिटेज स्टेशनों पर यादगार चीजें बेचने वाली दुकानें खोलने का भी प्रस्ताव है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कहा- SIR कराना चुनाव आयोग का अधिकार, प्रक्रिया गैर-संवैधानिक नहीं

LIVE: NEET पेपर लीक मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु में इबोला की दस्तक? युगांडा की महिला अस्पताल में भर्ती, NIV पुणे की रिपोर्ट पर टिकीं नजरें

राज्यसभा चुनाव 2026: कर्नाटक, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कौन कितनी सीटें जीत सकता है?

ममता बनर्जी पर बड़ा कानूनी एक्शन! सनातन धर्म को लेकर दिए पुराने बयान पर दर्ज हुई FIR

अगला लेख