बम की धमकी के बाद चंडीगढ़ जिला अदालत को खाली कराया, तलाश अभियान जारी

Webdunia
मंगलवार, 24 जनवरी 2023 (19:13 IST)
चंडीगढ़। चंडीगढ़ जिला अदालत परिसर में बम होने की सूचना देने वाला एक फोन आने के बाद पुलिस ने मंगलवार को दोपहर में वहां तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। चंडीगढ़ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमें नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली कि वहां बम (अदालत परिसर के अंदर) हो सकता है। इसके बाद व्यापक स्तर पर तलाश अभियान शुरू किया गया।
 
सेक्टर-43 स्थित परिसर को खाली करा लिया गया। पुलिस ने परिसर में मौजूद सभी न्यायाधीशों, वकीलों और अन्य लोगों को वहां से निकलने को कहा। इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। बम निरोधक दस्ता और श्वान दस्ता मौके पर मौजूद है। यह परिसर सेक्टर-43 में व्यस्त अंतरराज्यीय बस टर्मिनस के नजदीक स्थित है। एक वकील ने बताया कि प्राप्त जानकारी से पता चला है कि अंदर बम हो सकता है। इलाके में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CM देवेंद्र फडणवीस का राज ठाकरे पर पलटवार, बोले- आपको भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन...

भारतीय खिलाड़ियों की जासूरी करवाएगी BCCI , इस बात का लगाएगा पता

28 राज्यों को मिले नए भाजपा अध्यक्ष, कब आएगा यूपी का नंबर, किसका दावा सबसे मजबूत?

बिहार से किस तरह तमिलनाडु पहुंचा SIR विवाद, चिदंबरम ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

प्याज की कीमतों से गिरावट से किसान परेशान, CM फडणवीस से की यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

मालेगांव केस को लेकर CM योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- आस्था को कलंकित करने वालों के चेहरे हुए बेनकाब

NCB को मिली बड़ी कामयाबी, अवैध दवा गिरोह का भंडाफोड़, 20 करोड़ रुपए की दवाएं जब्‍त

प्रदेश में ड्रोन से डर फैलाया तो नहीं बख्शे जाएंगे, CM योगी ने दिए सख्त एक्शन के आदेश

UP : भोगनीपुर में बाढ़ ने मचाई तबाही, क्योंटरा गांव जलमग्न, छतें बनीं अस्थाई घर

UP के 14 जिले बाढ़ की चपेट में, 80 हजार लोग प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

अगला लेख