वक्त का सितम, चंद्रबाबू नायडू की हुई एयरपोर्ट पर तलाशी

Webdunia
शनिवार, 15 जून 2019 (12:29 IST)
विजयवाड़ा। इसे वक्त का सितम कहें या कुछ और, लेकिन टीडीपी के दिग्गज नेता और आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को शुक्रवार को विजयवाड़ा के हवाई अड्‍डे पर तलाशी के दौर से गुजरना पड़ा। 
 
लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के खिलाफ संपूर्ण विपक्ष को एकजुट करने की असफल कोशिश करने वाले नायडू को शुक्रवार रात विजयवाड़ा के गन्नावरम हवाई अड्‍डे पर आम यात्री की तरह तलाशी के दौर से गुजरना पड़ा है।
 
सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सुरक्षा गार्ड प्रवेश द्वार पर नायडू की तलाशी लेते दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट्‍स के मुताबिक पूर्व मुख्‍यमंत्री को विमान तक जाने के लिए वीआईपी सुविधा भी उपलब्ध नहीं करवाई गई। उन्हें आम यात्रियों के साथ ही ही बस में यात्रा करनी पड़ी। 
 
दूसरी ओर टीपीडी ने सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पर बदले की राजनीति का लगाया आरोप लगाया है। टीडीपी का कहना है ‍कि हाल ही में नायडू के काफिले की दो गाड़ियों को भी हटा लिया गया है। उल्लेखनीय है कि माओवादियों से खतरे के मद्देनजर नायडू की जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कन्याकुमारी में PM मोदी के ध्यान कार्यक्रम पर कांग्रेस को आपत्ति, चुनाव आयोग में लगाई गुहार

PM मोदी की टिप्पणी पर कांग्रेस ने किया कटाक्ष, महात्मा गांधी को किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं

क्या दिल्ली में वाकई 52 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान? IMD ने बताई सचाई

लोकसभा चुनाव लड़ रहे राजनीतिक दलों में 104% की भारी वृद्धि, ADR रिपोर्ट से हुआ खुलासा

कितने तापमान पर होती है गर्मी से मौत? ज्यादा गर्मी में क्यों खराब होते हैं अंग?

75 दिन चले लोकसभा चुनाव प्रचार के 7 बड़े मुद्दे जो 7 चरणों में गूंजे

अग्निकुल ने रचा इतिहास, अग्निबाण का सफल परीक्षण

झुलसती, डूबती जिंदगियां, एशिया पर जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक कहर

AC में धमाके से फ्लैट में लगी आग

अगला लेख