चारधाम यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से 98 की मौत, केदारनाथ में गई सबसे ज्यादा जान

एन. पांडेय
शनिवार, 28 मई 2022 (08:55 IST)
देहरादून। चारधाम में हार्ट अटैक से मरने वालों की संख्या 98 पहुंच गई है। इनमें सर्वाधिक 43 श्रद्धालुओं की मौत केदारनाथ में हुई है।
 
रुद्रप्रयाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीके शुक्ला ने बताया केदारनाथ में अहमदाबाद (गुजरात) निवासी धानिश भाई बाबू भाई पटेल (32) और पटना (बिहार) निवासी भानु शंकर प्रसाद (71) की मौत हृदयाघात से हुई। पुणे (महाराष्ट्र) निवासी शुभांगी चौरंगी (57), छत्तीसगढ़ निवासी रमाबाई यादव (80) और हजारीबाग (झारखंड) निवासी गजूमेटो (62) ने शुक्रवार को बद्रीनाथ धाम में दम तोड़ा।
 
बदरीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे आंध्र प्रदेश के अलमुरु (पश्चिम गोदावरी) निवासी डी.कृष्णा रेड्डी (62) की मौत श्रीकोट - श्रीनगर स्थित बेस अस्पताल में हुई। यमुनोत्री में अब तक 25 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है गंगोत्री में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। बद्रीनाथ में 20 तीर्थयात्री अब तक मृत्यु को प्राप्त हो चुके हैं। ऋषिकेश में 5 श्रद्धालु चारधाम जाते हुए दम तोड़ चुके हैं।
 
शुक्रवार तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 11 लाख 45 हजार 231 हो गई है। शुक्रवार को केदारनाथ में 14 हजार 7 सौ 38 दर्शनार्थी पहुंचे जबकि बद्रीनाथ में पहुंचे दर्शनार्थियों की संख्या 22 हजार 179 रही। गंगोत्री में 8 हजार 9 सौ 60 तीर्थयात्री आए तो यमुनोत्री में पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या 7 हजार 2 सौ 77 रही। पांचवें धाम हेमकुंट साहिब में 1 हजार 5 सौ 42 तीर्थयात्रियों ने गुरुद्वारे में माथा टेका।
 
यात्रा शुरू होने से अब तक सर्वाधिक यात्री बद्रीनाथ के दर्शन को पहुंचे हैं। यहां 3 लाख 82 हजार 279 लोग दर्शन कर चुके हैं जबकि केदारनाथ में अब तक 3 लाख 67 हजार 890 यात्री पहुंच चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख