RBI में नौकरी दिलाने के नाम पर की 2.2 करोड़ की ठगी, एक के खिलाफ मामला दर्ज

सुरक्षा गार्ड के रूप में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024 (15:28 IST)
Fraud in the name of getting a job: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में नौकरी दिलाने का वादा कर 27 लोगों से 2 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी (Fraud) करने के आरोप में नवी मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ALSO READ: रोजगार के नाम पर कश्मीरियों से धोखाधड़ी, रूस की ओर से यूक्रेन सीमा पर लड़ने भेज दिया
सुरक्षा गार्ड के रूप में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगा : अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि ऐरोली के रहने वाले 41 वर्षीय सदानंद भोसले ने पीड़ितों को यह कहकर लुभाया कि वह उन्हें आरबीआई में सुरक्षा गार्ड के रूप में नौकरी दिलवा देगा। भोसले ने सितंबर 2020 से सितंबर 2021 के बीच उनसे कथित तौर पर 2.24 करोड़ रुपए लिए। उन्होंने बताया कि पीड़ितों को न तो वादे के मुताबिक नौकरी मिली और न ही उनके पैसे वापस मिले।
 
खारघर पुलिस ने दर्ज किया मामला : सभी पीड़ितों की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए खारघर पुलिस ने गुरुवार को भोसले पर भारतीय दंड संहिता के तहत धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज किया। अधिकारी ने बताया कि शिकायत में पुलिस के पास देर से आने का कारण नहीं बताया गया है। उन्होंने बताया कि नवी मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की तीसरी इकाई ने इस मामले का जांच अपने हाथों में ले ली है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिल्ली के मुख्‍यमंत्री का नाम तय, शाम को खुलेगी पर्ची, 2 डिप्टी सीएम भी संभव

उत्तराखंड कैबिनेट ने दी नए भू-कानून को मंजूरी, जानिए क्या होगा असर

GIS 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लांच करेंगे मध्य प्रदेश की विभिन्न औद्योगिक नीतियां

राहुल गांधी ने जीता सुलतानपुर के रामचेत का दिल, क्या है उसका कांग्रेस नेता से कनेक्शन?

दिया कुमारी ने पेश किया राजस्थान का बजट, जानिए क्या है खास?

अगला लेख