छत्तीसगढ़ में कौन बनेगा मुख्यमंत्री, सस्पेंस बरकरार, फैसला आज

Webdunia
रविवार, 16 दिसंबर 2018 (07:51 IST)
नई दिल्ली। राजस्थान और मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नामों पर मुहर लगाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को छत्तीसगढ़ को लेकर गहन मंथन किया। सीएम पत्र को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री पर ढाई-ढाई साल का फॉर्मूला तय किया है। आज विधायक दल की बैठक में राज्य के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो सकती है।
 
राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल नेताओं टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, भूपेश बघेल और चरण दास महंत के साथ अपने आवास 12, तुगलक लेन पर मंत्रणा की। छत्तीसगढ़ के लिए कांग्रेस अध्यक्ष की यह तीसरे दौर की बातचीत थी। राज्य में पार्टी ने 15 साल बाद दो-तिहाई बहुमत के साथ दोबारा सत्ता हासिल की है। इस बैठक में कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया भी शामिल हुए।
 
सूत्रों ने बताया कि संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और उनकी पुत्री प्रियंका गांधी भी इसमें मौजूद थीं। बैठक के बाद पुनिया ने बताया कि रविवार को 12 बजे रायपुर में विधायक दल की बैठक है जिसमें नए मुख्यमंत्री की घोषणा की जाएगी।
 
सूत्रों के अनुसार पार्टी रविवार को ही राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा औपचारिक रूप से पेश करेगी और सोमवार को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण हो सकता है। कांग्रेस आलाकमान पहले ही राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में अशोक गहलोत और मध्यप्रदेश के लिए कमलनाथ के नाम पर स्वीकृति दे चुका है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फाइटर जेट्स की डिलीवरी में देरी पर एयरचीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह क्यों हुए चिंतित, किस बात को लेकर जताई निराशा

LLB की पढ़ाई करना चाहती है कातिल मुस्कान, वकील बनकर लड़ेगी खुद का मुकदमा, जेल प्रशासन को लिखा पत्र

POK कब बनेगा भारत का हिस्सा, जानिए सटीक भविष्यवाणी

ड्रोन, स्‍नीफर डॉग फिर भी नहीं ढूंढ पा रही मेघालय पुलिस, रहस्‍यमयी तरीके से कहां गायब हुआ इंदौरी कपल?

किसने डिजाइन किया है 'ऑपरेशन सिंदूर' का logo? सेना ने बताए किसके नाम और क्या है लोगो का संदेश

सभी देखें

नवीनतम

पटना एयरपोर्ट पर IPL सनसनी वैभव सूर्यवंशी से मिले पीएम नरेंद्र मोदी

क्यों हो रही है 'चिकन नेक' पर चिक-चिक? जानिए क्या है ‘Chicken Neck’ और भारत के लिए क्यों है महत्वपूर्ण

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, एक ही शिफ्ट में होगी NEET PG परीक्षा

क्यों पद्मश्री से नवाजे गए ब्राजील के वेदांत आचार्य जोनास मसेट्टी? जानिए एक विदेशी आचार्य की प्रेरणादायक कहानी

LIVE: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, एक ही शिफ्ट में होगी NEET PG परीक्षा

अगला लेख