फिल्म अभिनेत्री के ब्यूटी पार्लर पर गोलीबारी, लोगों में दहशत

Webdunia
रविवार, 16 दिसंबर 2018 (07:41 IST)
कोच्चि। केरल में दक्षिण भारतीय अभिनेत्री लीना मारिया पॉल के ब्यूटी पार्लर पर शनिवार को दो बाइक सवार बदमाशों ने गोलीबारी की। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। 
 
पुलिस ने बताया कि पनामपिल्ली नगर में अपराह्न करीब तीन बजे हेलमेट पहने दो बदमाश आए और पार्लर पर गोलीबारी कर भाग गए। गोलीबारी के वक्त पार्लर में काफी ग्राहक मौजूद थे। घटना के समय अभिनेत्री तिरुवनंतपुरम में थीं।
 
बताया जा रहा है कि हमलावर अभिनेत्री से 25 करोड़ रुपए की मांग कर रहे थे। गोलीबारी के बाद वे फिल्मी स्टाइल में फरार हो गए। 
 
लीना मारिया पॉल बॉलीवुड फिल्म 'मद्रास कैफे', तमिल फिल्म 'बिरयानी' और मलयालम फिल्म 'हसबैंड इन गोवा' और 'रेड चिलीज' में काम कर चुकी हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख