दिल्ली : 540 किलोमीटर सड़क का यूरोप की तर्ज पर होगा सौंदर्यीकरण, CM केजरीवाल ने किया ऐलान

Webdunia
शनिवार, 14 अगस्त 2021 (17:43 IST)
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कुशल नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने यूरोपीय शहरों की तर्ज पर बीआरटी रोड (चिराग दिल्ली से शेख सराय) का सौंदर्यीकरण कार्य पूरा कर दिया है। यह सड़क आधुनिकता के साथ-साथ राष्ट्रवाद की झलक भी पेश करती है। सड़क के किनारे लगी स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियां और ऐतिहासिक धरोहरों की कलाकृतियां दिल्ली वालों को अपनी दिल्ली पर गर्व का अहसास कराती है।

बीआरटी रोड पर किए गए सौंदर्यीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की सड़कों को रीडिजाइन और सुंदर बनाया जा रहा है। आज एक सड़क के सैंपल डिजाइन का निरीक्षण किया गया। अब 100 फुट चौड़ाई वाली 540 किलोमीटर लंबी सड़कों का सौदर्यीकरण करेंगे। इसमें जो कमियां रह गई हैं, हम उसको ठीक करके आगे काम शुरू करेंगे।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली की जनता से अपील करते हुए कहा कि इसमें जो-जो कमियां रह गई हैं, उसको हमें बताएं, ताकि आगे सुधार किया जा सके। इस दौरान दिल्ली के लोक निर्माण मंत्री सत्येंद्र जैन और विधायक सौरभ भारद्वाज समेत पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज लाल बहादुर शास्त्री मार्ग (बीआरटी) पर चिराग दिल्ली से शेख सराय तक यूरोपीय शहरों की तर्ज पर विकसित की गई सड़क का दौरा कर निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग दिल्ली की 540 किलोमीटर सड़कों को पहले चरण में सुंदर बनाएंगे और रीडिजाइन करेंगे। जिस तरह से यूरोपियन स्टैंडर्ड की सड़कें होती हैं, इन सड़कों को उस किस्म की बनाएंगे। उस दिशा में यह पहली सड़क है। सड़क का यह लगभग 800 मीटर लंबा स्ट्रेच है, जिसे हमने पायटल आधार पर करके देखा है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की 1280 किलोमीटर सड़कें दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी के पास हैं। पहले चरण में 100 फीट चौड़ी सड़कों को लिया गया है और इन सड़कों की कुल लंबाई 540 किलोमीटर है। हम पहले चरण में इन सड़कों का सौदर्यीकरण करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पायलट आधार पर सुंदरीकृत की गई यह सड़क बहुत अच्छी है। अभी इसमें और अच्छा करने की गुंजाइश है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गत दिनों 6 अप्रैल 2021 को नेहरू नगर के सैंपल स्ट्रेच का दौरा किया था और तब मुख्यमंत्री ने दिल्ली की सड़कों को यूरोपियन स्टैंडर्ड की सड़कों के अनुरूप विकसित करने की इच्छा जताई थी। मुख्यमंत्री के सुझाव के बाद बीआरटी रोड (चिराग दिल्ली से शेख सराय तक) के एक हिस्से को एक मॉडल के रूप में विकसित करने के लिए चुना गया।

इस हिस्से में पहले से ही एफओबी के चारों तरफ फुटपाथ और खुले ग्रेनाइट फर्श वाले स्थान हैं। साथ ही यहां प्लांटर्स के लिए जगह भी है, जिन्हें विकसित किया जा सकता है। दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग ने सड़क के इस भाग को टी-3 एप्रोच रोड के डिजाइन पैटर्न की तर्ज पर विकसित किया है। दिल्ली सरकार ने पहले चरण में दिल्ली की कई प्रमुख सड़कों को चिंहित किया गया है, जिनकी कुल लंबाई 540 किलोमीटर है।

बीआरटी रोड के चिराग दिल्ली से शेख सराय तक की 800 मीटर का यह स्ट्रेच आधुनिकता के साथ-साथ राष्ट्रवाद की झलक भी प्रस्तुत करता है। यूरोपीय शहरों की तर्ज पर सड़क को पूरी तरह से आधुनिक तरीके से बनाया गया है। साथ ही, लोगों में राष्ट्रवाद के प्रति अलख जगाने के लिए सड़क के किनारे भगत सिंह और रानी लक्ष्मी बाई जैसे स्वतंत्रता सेनानियों की दो-दो मूर्तियां लगाई गई हैं।
ALSO READ: आतंकवादी खतरे के मद्देनजर दिल्ली में हाई अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
इसके अलावा दो फुव्‍वारे, एफओबी पर कलाकृति, 10 सैंड स्टोन बेंच, संगमरमर की बुद्ध प्रतिमा, स्टेट ऑफ आर्ट इंफो बोर्ड, 10 इस्पात तत्व, सैंड स्टोन आर्ट का कार्य किया गया है। सड़क के एक तरफ साइकल ट्रैक और फुटपाथ बनाया गया है। साथ ही बड़ी संख्या में पौधारोपण किया गया है, ताकि धूल-प्रदूषण न हो सके।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख