Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

CM अशोक गहलोत ने जताया भरोसा, बोले- कांग्रेस जीत रही, हमने सर्वे कर लिया

हमें फॉलो करें Ashok Gehlot
, बुधवार, 19 अप्रैल 2023 (19:14 IST)
  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का जताया भरोसा 
  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस जीत रही है, हमने सर्वे कर लिया है 
  • मुख्यमंत्री गहलोत ने बिड़ला सभागार में कांग्रेस की एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित किया
जयपुर। Rajasthan Assembly Election : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का बुधवार को भरोसा जताते हुए कहा कि एक सर्वेक्षण के अनुसार कांग्रेस पार्टी जीत रही है। सूत्रों के अनुसार, राज्‍य में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव पर गहलोत ने कहा, हमने सर्वे कर लिया है, कांग्रेस जीत रही है। मुख्यमंत्री यहां बिड़ला सभागार में कांग्रेस की एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

पार्टी सूत्रों ने कहा गहलोत ने पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य में 24 अप्रैल से लगने जा रहे महंगाई राहत शिविरों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए भी कहा। सूत्रों के अनुसार, राज्‍य में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव पर गहलोत ने कहा, हमने सर्वे कर लिया है, कांग्रेस जीत रही है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से राजनीति से विचलित नहीं होने और लोगों को कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंचने में मदद करने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि महंगाई राहत शिविरों में लोगों की मदद करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए कांग्रेस नेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

शिविरों में राज्य सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी लोगों को दी जाएगी तथा लाभान्वितों का पंजीयन किया जाएगा। कार्यशाला में कांग्रेस के राज्य प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सेंसेक्स 159 अंक टूटा, लगातार तीसरे दिन गिरावट